परिजनों ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी

Updated at : 02 Aug 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
परिजनों ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी

सोनपुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत सोमवार की देर रात हो गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. सोनपुर प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में हुई एक […]

विज्ञापन

सोनपुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत सोमवार की देर रात हो गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. सोनपुर प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक के मौत के मामले ने सुबह होते-होते नया मोड़ ले लिया.

घटना में मृतक गोविंदचक के पिंटू कुमार राय 20 वर्ष के पिता नवल राय ने इस घटना को हत्या की साजिश बताते हुए चौसिया के तीन लोगों को आरोपित किया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है. एनएच 19 गोविंदचक के पास जाम कर दिया. जाम की खबर मिलते ही मौके पर बीडीओ अाफताब आलम तथा थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह सदल बल पहुंचे. किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों ने पुलिस को सूचित किया था कि एक युवक की ट्रैक्टर के धक्के से मौत हो गयी है. ट्रैक्टर चालक भागने में कामयाब रहा.

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना स्थल से एक हेलमेट तथा शृंगार का सामान बरामद किया था. इसी बीच थाने पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने इस घटना को हत्या का मामला बताया. इस बाबत मृतक के पिता नवल राय ने चौसिया गांव के तीन लोगों को आरोपित करते हुए आवेदन दिया.पुलिस ने छापेमारी कर इस मामले में चौसिया के विनोद भगत तथा नगीना भगत को गिरफ्तार कर लिया. रिश्ते में दोनों पिता-पुत्र है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन