पंचायत को मिला नया ग्राम कचहरी भवन

Updated at : 30 Jul 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत को मिला नया ग्राम कचहरी भवन

मढ़ौरा : प्रखंड क्षेत्र के सालिमापुर पंचायत के नेथुआ गांव में ग्राम कचहरी भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक जितेंद्र राय और बीडीओ बीबी पाठक ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के बाद अायोजित जिला सरपंच संघ के जिला सम्मेलन किया गया. जिसमें जिला सचिव संतोष कुमार राय ने कहा कि आज के वर्तमान समय में […]

विज्ञापन

मढ़ौरा : प्रखंड क्षेत्र के सालिमापुर पंचायत के नेथुआ गांव में ग्राम कचहरी भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक जितेंद्र राय और बीडीओ बीबी पाठक ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के बाद अायोजित जिला सरपंच संघ के जिला सम्मेलन किया गया. जिसमें जिला सचिव संतोष कुमार राय ने कहा कि आज के वर्तमान समय में सरपंचों की जवाबदेही बढ़ गयी है.

सरकार ने पुलिस और न्यायालय की बोझ को कम करने के लिये सरपंच के अधिकार में काफी बढ़ोतरी की है. इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में ग्राम कचहरी भवन बनाना चाहिए. न्यायमित्र की कमी के कारण ग्राम कचहरी का कार्य प्रभावित हो रहा है.

सरकार को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए. कार्यक्रम में बीडीओ बीबी पाठक संघ के कोषाध्यक्ष केदार ठाकुर, सरपंच मीरा देवी चंदा देवी, तरैया सरपंच संघ अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, बबलू सिंह, सुनील तिवारी, चंदा देवी सहित जिले के सभी पंचायतों के सरपंच उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन