ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला
Updated at : 28 Jul 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. स्कूल में अनियमितता पर भड़के ग्रामीण बनियापुर : विद्यालय में व्याप्त अनियमितता एवं कार्यरत शिक्षकों के मनमर्जी से परेशान अभिभावकों ने विद्यालय पहुंच जम कर हंगामा किया. मामला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुंगरपट्टी का है.अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया़. ग्रामीणों के हंगामे एवं तालाबंदी से […]
विज्ञापन
विरोध. स्कूल में अनियमितता पर भड़के ग्रामीण
बनियापुर : विद्यालय में व्याप्त अनियमितता एवं कार्यरत शिक्षकों के मनमर्जी से परेशान अभिभावकों ने विद्यालय पहुंच जम कर हंगामा किया. मामला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुंगरपट्टी का है.अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया़. ग्रामीणों के हंगामे एवं तालाबंदी से विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. शिक्षकों को घंटो बाहर रहना पड़ा एवं पठन-पाठन बाधित रहा.
ग्रामीणों के हंगामे में स्कूल आये छात्रं भी शामिल हो गये. हंगामे को लेकर लगभग दो घंटे तक स्कूल में पठन-पाठन बंद रहा. ग्रामीण मौके पर वरीय अधिकारियों के आने की मांग कर रहे थे. हालांकि जदयू नेता शम्स परवेज तथा समाजसेवी कृष्णमोहन सिंह सहित कई स्थानीय प्रबुद्ध जनों के समझाने-बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए तथा शिक्षण व्यवस्था बहाल हुई. आक्रोशित ग्रामीण चंदेश्वर मांझी, पिंटु सिंह, सुनील सिंह, सहित दर्जनों ने बताया कि विद्यालय का संचालन मनमाने तरीके से किया जा रहा है. कई शिक्षक पठन-पाठन में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है. वहीं विभागीय निर्देश के बावजूद भी छात्रों को मिड डे मील के साथ फल उपलब्ध नहीं कराये जा रहे हैं. इधर, बीइओ ललन महतो ने बताया कि मामले की जांच कर शिक्षकों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




