ट्रेन से विदेशी शराब के साथ युवती गिरफ्तार

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने जांच अभियान चला कर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से 35 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवती को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. जांच अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवती उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने जांच अभियान चला कर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से 35 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवती को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. जांच अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवती उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के भड़सार गांव के रामनारायण जायसवाल की पुत्री संध्या जायसवाल है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि वह गोरखपुर से जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से विदेशी शराब लेकर दरभंगा पहुंचाने जा रही थी. युवती ने पुलिस को बताया कि दरभंगा में मनोज नामक व्यक्ति को शराब सौंप देती है. मनोज का पता उसे नहीं मालूम है. वह केवल शराब पहुंचाने का कार्य करती है. युवती के खिलाफ राजकीय रेलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




