150 लीटर शराब बरामद टेंपोचालक गिरफ्तार

नगरा : प्रखंड क्षेत्र में शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की टीम भी सक्रिय है.लगातार पकड़ी जा रही शराब की बड़ी खेप से पुलिस के सामने तस्करों द्वारा अपनायी जा रही नयी-नयी तरकीबों का खुलासा होने लगा है.बताते चलें कि सोमवार की […]
नगरा : प्रखंड क्षेत्र में शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की टीम भी सक्रिय है.लगातार पकड़ी जा रही शराब की बड़ी खेप से पुलिस के सामने तस्करों द्वारा अपनायी जा रही नयी-नयी तरकीबों का खुलासा होने लगा है.बताते चलें कि सोमवार की रात्रि नगरा ओपी थाना क्षेत्र के रऊजा मसीहन टोले से बीती रात करीब 8.30 बजे नगरा पुलिस ने 150 लीटर महुआ शराब लदे टेंपो सहित ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.
टेंपोचालक जनता बाजार थाना क्षेत्र के ताजपुर बसही गांव का अनिल कुमार है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छपरा साढ़ा से संतोष नाम का एक व्यक्ति ने टेंपो पर शराब लोड कर टेंपो चालक से रउजा मसीहन टोला पहुंचने की बात कही और वहां पहुंच कर फोन करने को कहा. चालक का कहना है कि वह अपने स्थान तक पहुंच गया था, तब तक पुलिस को इसकी सूचना मिल गयी. नगरा ओपी थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार टेंपोचालक को जेल भेज दिया गया है. जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




