महागठबंधन में खींचतान से विकास अवरुद्ध : रूडी
Updated at : 24 Jul 2017 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

मढ़ौरा (सारण) : प्रखंड क्षेत्र के भावलपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राजीव प्रताप रूडी ने पत्रकार वार्ता में बिहार के महागठबंधन पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सहयोगी दल आज एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं, जिससे राज्य का विकास अवरुद्ध हो गया है. उपमुख्यमंत्री पर प्राथमिकी दर्ज होता है, […]
विज्ञापन
मढ़ौरा (सारण) : प्रखंड क्षेत्र के भावलपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राजीव प्रताप रूडी ने पत्रकार वार्ता में बिहार के महागठबंधन पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सहयोगी दल आज एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं, जिससे राज्य का विकास अवरुद्ध हो गया है. उपमुख्यमंत्री पर प्राथमिकी दर्ज होता है, परंतु जिद के कारण उपमुख्यमंत्री इस्तीफा देने से इनकार करते हैं.
महागठबंधन के आरोप- प्रत्यारोप से राज्य में अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पद का किस प्रकार दुरुपयोग किया जाता है ये कोई लालू जी के परिवार से सीखे. 15 वर्षो से किस हैसियत से हवाई अड्डे पर सुरक्षा को धत्ता बताते हुए लालू-राबड़ी जी बिना जांच के ही हवाई जहाज के अति संवेदनशील क्षेत्र में प्रवेश करते थे, ये जांच का विषय है.
केंद्र सरकार हर घर को जल और पानी देने की अपनी योजना में तेजी से आगे बढ़ रही है. जल्द ही पूरे जिले को इस समस्या से मुक्ति मिल जायेगी. कौशल विकास योजना के तहत नौजवानों को हुनरमंद बना कर उन्हें रोजगार केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है. अगले एक साल में 300 जरुरतमंदों के घरों में पाइप के माध्यम से पीने का पानी पहुंचाने का लक्ष्य है.
आठ हजार करोड़ की लागत से बनने वाली 163 किलोमीटर लंबी सड़क बन कर तैयार है, जो सरैया से तरैया गोपालगंज होते हुए बाल्मीकि नगर तक जायेगी, परन्तु बिहार सरकार अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दे रही है. राज्य सरकार की उदासीनता के कारण इतनी बड़ी योजना खटाई में पड़ी हुई है. इस अवसर अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, बलिराम तिवारी, कामेश्वर कुमार मुन्ना, बबलू मिश्रा, रंजीत सिंह, राज्य परिषद सदस्य राकेश सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश सिंह सहित दर्जनों पुरुष और महिला कार्यकर्ता मौजूद थे.
गोरखधाम मंदिरका होगा विकास : मंत्री
कटिहार : आजमनगर प्रखंड स्थित गोरखनाथ मंदिर, मनिहारी के गोगाबिल झील तथा बारसोई के पीर मजार स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में जल्द ही विकसित किया जायेगा. उक्त बातें रविवार की सुबह राज्य के पर्यटन मंत्री अनीता देवी ने अतिथिगृह में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को गांधी मैदान पटना में राजद की ओर से महारैली का आयोजन किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि कटिहार जिले के तमाम लोगों को इस रैली में भाग लेने के लिए न्योता देने आयी हूं. मंत्री ने कहा कि बिहार राज्य में कटिहार जिले का एक गौरवमयी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है. मानस मंदिर गोरखनाथ शिव, पार्वती मंदिर मिनी बाबा धाम के रूप में प्रचलित है. यहां बाबाधाम की तर्ज पर भक्तजनों बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना करते हैं.
साथ ही मनिहारी के पवित्र गंगा नदी में स्नान कर लाखों कांवरिया सावन महीने के प्रत्येक सोमवारी एवं पूर्णिमा के दिन जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं. सावन की पूर्णिमा में बाबा गोरखनाथ मंदिर में बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, असम व नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्तजन पूजा अर्चना करने आते हैं.
यह कटिहार जिला के लिए अति सौभाग्य की बात है. ऐसी स्थिति में सरकार ने इस मंदिर को पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करना चाहती है. पर्यटन मंत्री अनीता देवी ने कहा कि जल्द ही इस दिशा में कारगर कदम उठाये जायेंगे.
साथ ही मनिहारी परिक्षेत्र स्थित गोगाबिल झील को भी पर्यटन क्षेत्र बनाया जायेगा. इस दिशा में भी उचित कार्रवाई की जा रही है. मंत्री ने कहा कि बारसोई स्थित भव्य पीर मजार जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं. पीर मजार को भी पर्यटन क्षेत्र क्षेत्र में बनाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है. आने वाला दिन कटिहार जिले के यह तीनों स्थान पर्यटन के रूप में जाना जायेगा.
इस अवसर पर राजद विधायक नीरज कुमार यादव ने कहा कि आगामी 27 अगस्त को ऐतिहासिक महारैली का आयोजन गांधी मैदान पटना ने किया जा रहा है. इस महारैली में बिहार के विभिन्न इलाके से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे. खासकर कटिहार जिला से बड़ी संख्या में इस रैली में भाग लेंगे. इसकी तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है. विधायक श्री यादव ने कहा पर्यटन मंत्री अनीता देवी जी ने कटिहार वासियों को इस रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने आयी है. विधायक श्री यादव ने कहा 27 अगस्त को होने वाले महारैली एक यादगार रैली के रूप में होगा.
इस अवसर पर कांग्रेस विधायक पूनम पासवान, राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर, जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्रीकांत मंडल, प्रदेश महासचिव राम आशीष चौहान, समस्तीपुर जिला के जिला अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, जिला युवा राजद अध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, मिथुन कुमार यादव, सचिव नीलांबर कुमार, निखिल कुमार, कुन्दन पौद्दार, राजेश कुमार यादव, अबू कुमार, मो समीर एवं जदयू जिलाध्यक्ष संजीव कुमार श्रीवास्तव सहित महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पर्यटन मंत्री को सुविधा नहीं मिलने पर आप्त सचिव नाराज
प्रतिनिधि, कटिहार, कटिहार जिला मुख्यालय स्थित अतिथिगृह में रविवार की सुबह पर्यटन मंत्री अनीता देवी सहित उनके साथ आये लोगों को चाय, पानी, नाश्ता समय पर नहीं मिलने के कारण कुछ क्षण के लिए कोहराम मच गया. पर्यटन मंत्री के आप्त सचिव ने खुलेआम अतिथि गृह में मिडिया कर्मी के सामने इस मुद्दा को रखते हुए कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा पर्यटन मंत्री का कोई सुधी नहीं लिया गया न ही पेयजल तक की व्यवस्था करायी.
चाय, नाश्ता तक का इंतजाम नहीं किया गया. मंत्री के आप्त सचिव का बयान डीएम के कानों तक पहुंचते ही उन्होंने गंभीरता पूर्वक लिया. डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पदाधिकारी को अतिथि गृह व्यवस्था संभालने के लिए भेजा. कुछ देर में डीएम मिथिलेश मिश्र स्वयं जिला अतिथि गृह पहुंचे.
स्थिति से अवगत हुए और तत्काल स्वयं मोर्चा संभालते हुए संबंधित कर्मी को पेयजल, चाय, नाश्ता का इंतजाम कराया. डीएम मिथिलेश मिश्र ने बताया कि मंत्री महोदिया का आगमन कल ही शनिवार को हो चुका था. शनिवार को व्यवस्था कर दी गयी थी. लेकिन रविवार की व्यवस्था की सुबह थोड़ा विलंब हुआ. लेकिन समय रहते सारी व्यवस्था कर दिया गया है. डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिथिगृह में प्रतिनियुक्त कर्मियों के बीच बैठक की तथा व्यवस्था से संबंधित जानकारी भी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




