हेलमेट के बाद अब इयर फोन की बारी

छपरा (सारण) : अब तक बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी. अब बाइक चलाते समय इयर फोन लगाने वालों की भी बारी आ गयी है और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण ने इस आशय का दिशा निर्देश जारी कर दिया है. […]
छपरा (सारण) : अब तक बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी. अब बाइक चलाते समय इयर फोन लगाने वालों की भी बारी आ गयी है और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण ने इस आशय का दिशा निर्देश जारी कर दिया है.
पुलिस अधीक्षक अनसुइया रणसिंह साहू ने भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. आजकल शहर से लेकर गांव देहात तक बाइक चालक इयर फोन लगा कर बाइक चला रहे हैं, जिसके कारण न केवल सड़क दुर्घटना में वृद्धि हुई है, मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन भी हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




