रसूलपुर में पलानी गिरने से वृद्ध हुआ घायल, भरती

Updated at : 24 Jul 2017 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
रसूलपुर में पलानी गिरने से वृद्ध हुआ घायल, भरती

रसूलपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के वंशी छपरा गांव स्थित 71 बी रेलवे फाटक पर रविवार की सुबह वज्रपात के झटके से फाटक के निकट एक पलानी गिरने से उसमें सोये 80 वर्षीय वृद्ध दब कर घायल हो गया. घायल वृद्ध वंशी छपरा गांव निवासी मोहन सिंह उर्फ नुनु बताया जाता है. पलानी ध्वस्त होने […]

विज्ञापन

रसूलपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के वंशी छपरा गांव स्थित 71 बी रेलवे फाटक पर रविवार की सुबह वज्रपात के झटके से फाटक के निकट एक पलानी गिरने से उसमें सोये 80 वर्षीय वृद्ध दब कर घायल हो गया. घायल वृद्ध वंशी छपरा गांव निवासी मोहन सिंह उर्फ नुनु बताया जाता है. पलानी ध्वस्त होने की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और काफी मशक्कत के बाद घायल वृद्ध को पलानी से बाहर निकाला गया. जिसका इलाज के लिए रसूलपुर स्थित निजी क्लिनिक में भरती किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन