बालू खनन, भंडारण के मामले में चार नामजद समेत 24 पर प्राथमिकी

Updated at : 23 Jul 2017 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
बालू खनन, भंडारण के मामले में चार नामजद समेत 24 पर प्राथमिकी

छपरा (सदर) : बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू के भंडारण तथा खनन किये जाने व ट्रकों पर ओवर लोड कर बालू बेचे जाने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता के साथ छपने के बाद प्रशासन का तल्ख तेवर नजर आया . जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद जिला खनन पदाधिकारी महेश्वर पासवान ने […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू के भंडारण तथा खनन किये जाने व ट्रकों पर ओवर लोड कर बालू बेचे जाने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता के साथ छपने के बाद प्रशासन का तल्ख तेवर नजर आया . जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद जिला खनन पदाधिकारी महेश्वर पासवान ने बालू के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के मामले में चार लोगों को नामजद तथा 20 अन्य विभिन्न कंपनियों के वाहन के चालकों के खिलाफ डोरीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.

डोरीगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में चिरांद, बलवन टोला आदि के आस-पास के गांवों के विरेन राय, सुनील भगत, पप्पू सिंह, सुरेंद्र राय को नामजद किया है. वहीं जिन ट्रकचालकों को बालू के ढोने में उपयोग किया जा रहा है तथा नाव से बालू लाने वाले लोगों के विरुद्ध आइपीसी की धारा 188,379, 4/40बीएसएमसी अधिनियम 1972 आदि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. खनन पदाधिकारी ने कहा कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है. इस धंधे में शामिल अन्य लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शीघ्र ही इससे संबंधित बंदोबस्तधारी कंपनी के एमडी आदि पर भी कानूनी कार्रवाई होगी.

कुछ घाटों पर तैनात पुलिसकर्मी बने मूकदर्शक : प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भले बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए एक ओर जहां कानूनी कार्रवाई का आदेश स्थानीय पदाधिकारियों को दिये हैं. वहीं कुछ घाटों पर पुलिस बल की भी तैनाती की है. परंतु, जिन घाटों पर पुलिस बल तैनात हैं तथा जहां पुलिस बल तैनात नहीं हैं. हां भी बालू के नाव से लाने, ट्रक पर लादने या भंडारण की गतिविधियों में अभी भी कोई अंतर नहीं पड़ा है.
इसकी वजह लाल बाबू के धंधे में लगे लोगों की सामने प्रशासन के स्थानीय पदाधिकारियों के पस्त मनोबल को दरसाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन