मढ़ौरा में डबरा नदी में डूबने से एक की मौत

Updated at : 23 Jul 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
मढ़ौरा में डबरा नदी में डूबने से एक की मौत

मढौरा : नगर पंचायत में शनिवार को डबरा नदी के घाट पर खेलने के दौरान एक बच्चे की डूब कर मौत हो गयी. वहीं तीन अन्य बच्चों को स्थानीय लोगों ने प्रयास से डूबने से बचा लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के कुछ परिवार मढ़ौरा में रहते हैं. वह बाजार में चाय, चाउमींग, […]

विज्ञापन

मढौरा : नगर पंचायत में शनिवार को डबरा नदी के घाट पर खेलने के दौरान एक बच्चे की डूब कर मौत हो गयी. वहीं तीन अन्य बच्चों को स्थानीय लोगों ने प्रयास से डूबने से बचा लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के कुछ परिवार मढ़ौरा में रहते हैं. वह बाजार में चाय, चाउमींग, बर्गर आदि का छोटा व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. मृतक नेपाल के सूरकेत जिला के पंचपुटी निवासी देवले थपा का पुत्र गोपी बताया जाता है, जो अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था.

इधर मृतक का शव बहार निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया की टेकेंद्र शाही का पांच वर्षीय पुत्र रोशन, पदम थापा का सात वर्षीय अर्जुन और चार वर्षीय सागर साथ-साथ खेलने गये थे. खेलने के दौरान वह घाट पर चले गये. रोशन, अर्जुन,और सागर को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि गोपी की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन