निकाय चुनाव को लेकर वार्डों में जनसंपर्क तेज

Updated at : 19 Jul 2017 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर वार्डों में जनसंपर्क तेज

छपरा (सदर) : नवगठित छपरा नगर निगम में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 45 वार्डों में 3 सौ उम्मीदवार अपने-अपने स्तर से अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं. इनमें सबसे ज्यादा सक्रियता महिला उम्मीदवारों की सुबह से लेकर देर रात तक महिला उम्मीदवार पुरुषों के सामान ही अपने-अपने वार्ड में घर-घर […]

विज्ञापन
छपरा (सदर) : नवगठित छपरा नगर निगम में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 45 वार्डों में 3 सौ उम्मीदवार अपने-अपने स्तर से अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं.
इनमें सबसे ज्यादा सक्रियता महिला उम्मीदवारों की सुबह से लेकर देर रात तक महिला उम्मीदवार पुरुषों के सामान ही अपने-अपने वार्ड में घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील के साथ-साथ भविष्य में बेहतर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी देखी सुनी जा रही हैं.
नामांकन पत्रों की जांच के बाद 13 नामांकन पत्र रद्द होने, चार के द्वारा नामांकन पत्र वापस लिये जाने तथा चार उम्मीदवारों द्वारा दो-दो सेट में नामांकन किये जाने के बाद अब सभी 45 वार्डों में कुल तीन सौ उम्मीदवार चुनावी समर में हैं, जो औसत प्रति वार्ड छह से सात है.
परंतु, छपरा नगर पर्षद के वार्ड नंबर चार में सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार तो वार्ड नंबर 10 में सबसे कम तीन उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. चुनाव आगामी छह अगस्त को होना है. ऐसी स्थिति में सभी उम्मीदवार निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदाताओं को रिझाने तथा मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे है.
सामान्य सीटों पर भी महिलाओं की बढ़-चढ़ कर भागीदारी : नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों के अवलोकन के बाद विभिन्न वार्डों में दो तिहाई उम्मीदवार महिलाएं ही दिख रही हैं. महिलाएं आरक्षित सीटों के अलावा अनारक्षित सीटों पर भी पुरुषों से आर-पार की लड़ाई में है.
इसका उदाहरण वार्ड नंबर चार है, जहां कुल 17 उम्मीदवारों में 13 महिलाएं अपना भाग्य आजमा रही हैं, जो निश्चित तौर पर महिला सशक्तिकरण को दरसाता है. इस वार्ड में महज चार पुरुष उम्मीदवार है. इसी प्रकार सबसे कम उम्मीदवार वार्ड नंबर 10 में है. तीन महिलाएं एक दूसरे को पटखनी देने में लगी है.
अबतक बूथों के अंतिम रूप पर आयोग से अनुमोदन नहीं : छपरा नगर निगम के बूथों के प्रारूप का अनुमोदन 8 से 11 जुलाई के बीच राज्य निर्वाचन आयोग से हो जाना था. परंतु, अबतक निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम की माने तो राज्य निर्वाचन आयोग से बूथों के सूची का अंतिम रूप से अनुमोदन नहीं हो पाया है.
इसकी वजह जिला स्तर से राज्य निर्वाचन आयोग को अनुमोदन के लिए बूथों की सूची नहीं भेजा जाना बताया जा रहा है. यदि समय से बूथों की सूची अनुमोदन होकर नहीं आयी, तो इसे लेकर तकनीकी समस्या भी हो सकती है. हालांकि निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद शीघ्र ही आयोग को बूथों की सूची अनुमोदन के लिए भेज दी जायेगी.
वार्ड नंबर एक
कुल उम्मीदवार 10, उमरावती देवी, प्रभावती देवी, मोतीझड़ी देवी, राधिकी देवी, रूबी, रेशमा खातून, वीना देवी, शांति देवी, तारा देवी, राजकुमारी देवी
वार्ड नंबर दो
कुल उम्मीदवार 5, उषा देवी, निर्मला देवी उर्फ मंजू देवी, नेहा देवी, रिता देवी, मीना सरोज,
वार्ड नंबर तीन
कुल उम्मीदवार 14, उषा देवी, किरण देवी, कुमारी लक्ष्मी देवी, खदिता बख्तियार, गुंजा देवी, चिंता देवी, पिंकी देवी, मोसरत खातून, रफत जहां, रिता देवी, संगिता देवी, सरिता देवी, सुमित्रा देवी 1, सुमित्रा देवी दो
वार्ड नंबर चार
कुल उम्मीदवार 17, अभिषेक कुमार चौधरी, आशा देवी, आरती देवी, गोविंद मांझी, नंदा देवी, नितु कुमारी, पार्वती देवी, प्रतिमा देवी, प्रदीप चौधरी, फूलकुमारी देवी, बाबू लाल चौधरी, मीना देवी, शांति देवी, शैल देवी, सावित्री देवी, सुरेश चंद्र, सुगम देवी
वार्ड नंबर पांच
कुल उम्मीदवार 8, अजय साह, भोला चौधरी, मो. असगर अली, रंजन कुमार, लिलावती देवी, विवेक कुमार, सुवाष शर्मा, हरिहनारायण मांझी
वार्ड नंबर छह
कुल उम्मीदवार 8, असरफ अली खां, मो. इसलाम, गौरव कुमार पांडेय, जगजीतन प्रसाद, तारीक अली, द्रौपदी देवी, रिंकु देवी, हिमांशु कुमार पांडेय
वार्ड नंबर सात
कुल उम्मीदवार 4, गायत्री दीवी, मुमता खातून, मुन्नी देवी, सायरा खातून
वार्ड नंबर आठ
कुल उम्मीदवार 11, अनु देवी, अजय मांझी, कुसुम देवी, चुन्नु कुमार राय, जवाहर राय, जौहरी बेगम, दिलीप कुमार, निर्मला देवी, बबन राय, सलाहुद्दीन, सलीम
वार्ड नंबर नौ
कुल उम्मीदवार 6, अन्नपुर्णा देवी, आरती पांडेय उर्फ आरती कुमारी, उषा देवी, मंगल देवी, मुन्नी परवीन, सैदुल निशा
वार्ड नंबर 10
कुल उम्मीदवार 3, बबिता सिंह, रेखा सिंह चौहान, सुमिता ओझा
वार्ड नंबर 11
कुल उम्मीदवार 9, अमृता गौतम, कन्हैया प्रसाद, जयचंद्र प्रसाद, निर्मल कुमार, मुकेश कुमार, संजीदा खातून, साहनवाज अली, साहेब हुसैन, सियाराम सिंह
वार्ड नंबर 12
कुल उम्मीदवार 4, चंद्रावती देवी, पुष्पा कुमारी, रिंकी देवी, सुनिता देवी
वार्ड नंबर 13
कुल उम्मीदवार 5, अविनाश कुमार, राजेंद्र राय, लालदेव राय, सुनिल कुमार, हेमंत राय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन