बिहार : छपरा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत

छपरा : बिहारके छपरामें गड़खा थाना क्षेत्र के श्रीपाल बसंत पंचायत के भगवानी छपरा गांव में बच्चों के खेलने के दौरान हुए झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंटे से हुए मारपीट में 50 वर्षीय नीरेखन साह का मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक टोकरी बीनने का काम करता था. मंगलवार […]
छपरा : बिहारके छपरामें गड़खा थाना क्षेत्र के श्रीपाल बसंत पंचायत के भगवानी छपरा गांव में बच्चों के खेलने के दौरान हुए झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंटे से हुए मारपीट में 50 वर्षीय नीरेखन साह का मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक टोकरी बीनने का काम करता था. मंगलवार की सुबह नीरेखन साह और दिनेश महतो के बच्चे खेल रहे थे उसी दौरान दोनों बच्चे के बीच झगड़ा हो गया.
जिसकेबाद नीरेखन साह के पोती रोती हुई घर गयी. जिस पर परीजनों ने दिनेश महतो के परीजन से पुछताछ करने लगी. तभी दिनेश के परीजनों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंटे से मारपीट करने लगे. जिसमें नीरेखन महतो को गहरी चोटे आई और वह वही गिर पड़.जिसकेबाद उसकी मौत हो गयी. वहीं कुछ लोगों को हल्के चोटे आयी है.
मृतक के पतोहु मुन्नी देवी के फर्दव्यान फर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें उसने कोशल्या देवी मंजु देवी ममता देवी दिनेश महतो और श्ववण महतो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आरोप लगायी है की मेरे ससुर नीरेखन महतो को नामजद सभी अभियुक्तों ने लाठी डंटे से मारपीट करते हुए शरीर पर चढ़ नाभी को दबा दिया जिससे उनकी मौत हो गयी. वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संतोष कुमार रजक एसआइ शशि सिंह एएसआइ सुनील सिंह ने नामजद अभियुक्त कोशल्या देवी मंजु देवी ममता देवी को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




