झमाझम बारिश से किसान खुश बेहतर उत्पादन की जगी उम्मीद

छपरा (सदर) : जुलाई माह में लगातार हो रही बारिश से जिले में बेहतर खरीफ फसल होने की उम्मीद जगी है. कृषि विभाग के वरीय पदाधिकारियों की माने तो धान की रोपनी का यह उपयुक्त समय है. जुलाई माह में शुरू से ही अदरा तथा अब पुर्नवषु नक्षत्र में अबतक 220 मिलीमीटर औसत बारिश जिले […]
छपरा (सदर) : जुलाई माह में लगातार हो रही बारिश से जिले में बेहतर खरीफ फसल होने की उम्मीद जगी है. कृषि विभाग के वरीय पदाधिकारियों की माने तो धान की रोपनी का यह उपयुक्त समय है. जुलाई माह में शुरू से ही अदरा तथा अब पुर्नवषु नक्षत्र में अबतक 220 मिलीमीटर औसत बारिश जिले में हो चुकी है. जबकि औसत बारिश 297 मिलीमीटर का अनुमान था. जबकि जुलाई माह में अभी दो तिहायी समय बाकी है.
इसके पूर्व जून माह में 146 मिलीमीटर औसत बारिश के बदले महज 68 मिलीमीटर बारिश हुई जो काफी कम थी. जिले में 46 हजार हेक्टेयर में धान, 33 हजार हेक्टेयर में मक्कर तथा शेष क्षेत्र में दलहन एवं तेलहन की खेती का लक्ष्य निर्धारित है. जिला कृषि पदाधिकारी जयरामपाल की माने तो जिले में वर्तमान मौसम को देखते हुए बेहतर खरीफ फसल की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




