छह दारोगा व सात जमादारों को एसपी ने किया निलंबनमुक्त

छपरा (सारण) : पुलिस अधीक्षक अनसुइया रणसिंह साहू ने जिले के छह पुलिस अवर निरीक्षक तथा सात सहायक अवर निरीक्षकों को निलंबन मुक्त करने का आदेश दिया है और उन्हें थाना में पदस्थापित कर दिया है. नवपदस्थापन वाले थाने में पुलिस पदाधिकारियों को शीघ्र योगदान करने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने बताया कि […]
छपरा (सारण) : पुलिस अधीक्षक अनसुइया रणसिंह साहू ने जिले के छह पुलिस अवर निरीक्षक तथा सात सहायक अवर निरीक्षकों को निलंबन मुक्त करने का आदेश दिया है और उन्हें थाना में पदस्थापित कर दिया है. नवपदस्थापन वाले थाने में पुलिस पदाधिकारियों को शीघ्र योगदान करने का निर्देश दिया गया है.
एसपी ने बताया कि इन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला एक माह पहले ही कर दिया गया था, लेकिन पुलिस पदाधिकारियों ने नवपदस्थापन वाले थाने में योगदान नहीं किया और सरकारी आदेशों की अवहेलना करते रहे. जिसके कारण 15 जून को इन्हें निलंबित कर दिया गया और लाइन हाजिर होने का आदेश दिया. साथ ही स्पष्टीकरण भी पूछा गया था. स्पष्टीकरण का जवाब देने के बाद निलंबनमुक्त किया गया है और विभिन्न थानों में पदस्थापित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




