1000 लीटर शराब के साथ छह धराये
Updated at : 10 Jul 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. शहर से सटे डिलिया रहिमपुर दियारा में पुलिस ने चलाया अभियान अहले सुबह तीन थानों की पुलिस ने की दियारे में घेराबंदी छपरा(सारण) : शहर से सटे डिलिया रहिमपुर दियारा में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान रविवार को चलाया. इस दौरान छह शराब तस्करों को पुलिस ने एक हजार लीटर देशी […]
विज्ञापन
कार्रवाई. शहर से सटे डिलिया रहिमपुर दियारा में पुलिस ने चलाया अभियान
अहले सुबह तीन थानों की पुलिस ने की दियारे में घेराबंदी
छपरा(सारण) : शहर से सटे डिलिया रहिमपुर दियारा में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान रविवार को चलाया. इस दौरान छह शराब तस्करों को पुलिस ने एक हजार लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो दर्जन से अधिक शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और पांच हजार लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट कर दिया.
अहले सुबह एएसपी मनीष के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस ने छापेमारी शुरू की, जिसमें नगर थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि कुमार, भगवान बाजार थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, रिविलगंज थानाध्यक्ष संतोष के अलावा पैंथर मोबाइल टीम समेत सैकड़ों पुलिसकर्मी शामिल थे. अहले सुबह पुलिस टीम के दियारा क्षेत्र में छापेमारी शुरू करते ही शराब तस्करों में खलबली मच गयी. शराब तस्कर सरयू नदी में नाव से भागने लगे. इसके लिए पुलिसकर्मी भी पहले से ही तैयार थे
और नदी में नाव से भाग रहे शराब तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया. बताते चलें कि डिलीया रहिमपुर दियारा में शराब बनाने का कारोबार रात में किया जाता है और दियारा क्षेत्र होने के कारण जब पुलिस छापेमारी करने जाती है, तो शराब तस्कर सरयू नदी में नाव से या तैर कर भाग जाते हैं. पहली बार ऐसा मौका है कि शराब के साथ तस्कर भी गिरफ्तार किये गये हैं. इसके पहले दियारा क्षेत्र से शराब बरामद होती थी, लेकिन तस्करों को पकड़ने में पुलिस विफल रहती थी. पुलिस के सख्त रवैये से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ रिविलगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी और गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है.
जिसमें रिविलगंज थाना क्षेत्र के साधुलाल स्कूल के समीप के निवासी सुदामा महतो के पुत्र अनिल महतो, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पकहा बिनटोली गांव के प्यारचंद महतो के पुत्र शैलेश महतो, नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा मुहल्ले के बड़का राय के पुत्र गोलू कुमार, रामजी राय के पुत्र रवींद्र राय, शिवनाथ साह के पुत्र गोपाल साह, दीनदयाल महतो के पुत्र लड्डू महतो शामिल हैं. उन्होंने बताया कि दियारा क्षेत्र में शराब बनाने वालों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जायेगी और जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद पुनः शराब का धंधा करने वालों का नाम गुंडा पंजी में अंकित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




