सज-धज कर तैयार भोले का दरबार

Updated at : 09 Jul 2017 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
सज-धज कर तैयार भोले का दरबार

आस्था. जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु, मंदिर प्रशासन ने पूरी की तैयारी सोनपुर : पहलेजा धाम से मुजफ्फरपुर गरीब स्थान के 60 किलोमीटर लंबी कांवर यात्रा को लेकर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति की ओर से हरिहरनाथ मंदिर में व्यापक व्यवस्था की जा रही है. कांवरियों का पहला पड़ाव बाबा हरिहरनाथ मंदिर होता है. जहां वे […]

विज्ञापन

आस्था. जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु, मंदिर प्रशासन ने पूरी की तैयारी

सोनपुर : पहलेजा धाम से मुजफ्फरपुर गरीब स्थान के 60 किलोमीटर लंबी कांवर यात्रा को लेकर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति की ओर से हरिहरनाथ मंदिर में व्यापक व्यवस्था की जा रही है. कांवरियों का पहला पड़ाव बाबा हरिहरनाथ मंदिर होता है. जहां वे जलाभिषेक करते हैं. इस बार यात्री निवास के साथ-साथ अस्थायी व्यवस्था भी की जा रही है. हरिहरनाथ मंदिर को सजाने-संवारने का काम किया जा रहा है. मंदिर न्यास समिति के सदस्यों के द्वारा सुरक्षा का व्यवस्था के साथ-साथ कांवरियों को कोई असुविधा नहीं हो,
इसका ध्यान रखने का काम किया जायेगा. मंदिर में जलाभिषेक के लिए दो बजे भोर से बाबा का पट्ट आम श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया जायेगा. इसके पूर्व मंदिर के पुजारी आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री एवं भारद्वाज शर्मा मद्रासी बाबा पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक करेंगे. मंदिर के गर्भ गृह एवं मंदिर परिसर के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी से निगरानी होगी.
मंदिर परिसर के निकट कांवरियों के ठहरने के लिए पंडाल एवं काली घाट तथा कष्टहरिया घाट पर बैरिकेडिंग कराने की बात नगर पंचायत की ओर से कही गयी थी, लेकिन अभी तक शनिवार तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ. निचली सड़क से लेकर मुख्य सड़क तक प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाने की बात स्थानीय प्रशासन की ओर से कही जा रही है. जेपी सेतु के खुल जाने के कारण इस वर्ष कांवरियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है. वैसे प्रत्येक वर्ष बाबा हरिहरनाथ पर जलाभिषेक के लिए बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा, उत्तर प्रदेश तथा पड़ोसी देश नेपाल तक के श्रद्धालु पहुंचते हैं.
बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की गयी विशेष व्यवस्था जलाभिषेक के लिए सुबह दो बजे से खुलेंगे पट
जलाभिषेक के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं को कोई कष्ट न हो, इसके लिए न्यास समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की जा रही है. भीड़ को नियंत्रित के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जा चुका है. श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए भी व्यवस्था की गयी है. साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा.
विजय कुमार सिंह लल्ला, सचिव, न्यास समिति
पहलेजा घाट धाम स्थित गायत्री मंदिर सावन मास में पवित्र गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने तथा बेल पत्र से पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है. पहलेजा घाट धाम पर प्रशासन को साफ-सफाई के साथ साथ सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था करने की जरूरत है.
सुंदर माता, साध्वी संत
कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष हरिहरनाथ मंदिर के दक्षिण पंडाल का निर्माण कराया जायेगा. घाट पर बैरिकेडिंग कराने का काम किया जायेगा.
अमजद हुसैन, मुख्य पार्षद, नगर पंचायत,सोनपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन