11 उम्मीदवारों ने दाखिल किया परचा
Updated at : 08 Jul 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : छपरा नगर निगम के लिए चल रहे नामांकन के तीसरे दिन भी नामांकन की रफ्तार विभिन्न वार्डों में धीमी रही. शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम अरुण कुमार के कार्यालय कक्ष में विभिन्न वार्डों में 11 उम्मीदवारों ने नामजदगी का परचा दाखिल किया. नामजदगी का परचा दाखिल करने वालों में वार्ड नंबर […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : छपरा नगर निगम के लिए चल रहे नामांकन के तीसरे दिन भी नामांकन की रफ्तार विभिन्न वार्डों में धीमी रही. शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम अरुण कुमार के कार्यालय कक्ष में विभिन्न वार्डों में 11 उम्मीदवारों ने नामजदगी का परचा दाखिल किया.
नामजदगी का परचा दाखिल करने वालों में वार्ड नंबर 12 की रिंकी देवी, 14 की गायत्री देवी, वार्ड नंबर 15 से अयज साह, वार्ड 21 से दिनकर सिन्हा, उमेश प्रसाद, वार्ड 31 से महम्मद सइद, वार्ड नंबर 33 से शिवबली प्रसाद, 34 से गीता देवी, 35 से परमा महतो, 36 से प्रकाश चंद्र तथा वार्ड नंबर 40 से मंजु देवी शामिल हैं. नामांकन के साथ ही नवगठित छपरा नगर निगम के सभी 45 वार्डों के भावी उम्मीदवार एवं उनके समर्थक मतदान में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं. इस चुनाव में भी भारी संख्या में अपने आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य सीटों पर भी नामांकन कर रही है.
नामांकन को लेकर पूरे दिन समाहरणालय परिसर से गुजरने वाली रोड में नगर पालिका चौक से नगर थाना चौक तक जाम का नजारा दिखा. नामांकन अवधि में दोनों तरफ बनाये गये ड्रॉप गेट के पास तैनात पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट अनधिकृत लोगों एवं वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का हर संभव प्रयास करती है.
वहीं समाहरणालय परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ चारों तरफ से बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गयी है. जिससे किसी भी स्थिति में निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में नियम के विरुद्ध कोई नामांकन के दौरान नहीं पहुंच सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




