इंदौर-गुवाहाटी ट्रेन शुरू

Updated at : 08 Jul 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
इंदौर-गुवाहाटी ट्रेन शुरू

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन के रास्ते इंदौर से गुवाहाटी के बीच दो ट्रेनों का परिचालन रेलवे प्रशासन ने शुरू किया है. जिसमें, एक नियमित तथा एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन शामिल हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 19305/19306 इन्दौर गुवाहटी-इंदौर वाया वाराणसी, गाजीपुर,छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किये जाने […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन के रास्ते इंदौर से गुवाहाटी के बीच दो ट्रेनों का परिचालन रेलवे प्रशासन ने शुरू किया है. जिसमें, एक नियमित तथा एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन शामिल हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 19305/19306 इन्दौर गुवाहटी-इंदौर वाया वाराणसी, गाजीपुर,छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किये जाने से यात्रियों में खुशी है.

डाउन साइड से सात जुलाई को इंदौर से साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया है और अप साइड से नौ जुलाई को गुवाहाटी से इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा. नियमित ट्रेन संख्या 19305/19306 इंदौर-गुवाहाटी-इंदौर वाया वाराणसी, गाजीपुर सिटी, छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन 13 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को इंदौर से एवं 16 जुलाई से प्रत्येक रविवार को गुवाहाटी से किया जायेगा. यह विशेष ट्रेन 09307 इंदौर- से 12:00 बजे प्रस्थान कर देवास, उज्जैन, सुजालपुर, बैरागढ़, विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, उरई स्टेशनों पर रूकते हुये दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 02:05 बजे, लखनऊ से 03:45 बजे, सुल्तानपुर से 05:30 बजे, जौनपुर सिटी से 07:12 बजे, वाराणसी से 09:30 बजे, बलिया से 12:35 बजे, छपरा से 13:35 बजे छूट कर सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगडिया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, किषनगंज, तीसरे दिन न्यू जलपाईगुड़ी, बीनागुड़ी, हासीमारा, अलीपुर द्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव तथा कामाख्या स्टेशनों पर रूकते हुये गुवाहाटी 12:25 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में यह विशेष ट्रेन 09308 गुवाहाटी से 23:25 बजे प्रस्थान कर कामाख्या स्टेशन पर रूकते हुये दूसरे दिन न्यू बोगाईगांव, कोकराझाड़, अलीपुर द्वार, हासीमारा, बीनागुड़ी, न्यू जलपाईगुडी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रूकते हुए छपरा से 21:00 बजे, बलिया से 22:30 बजे, गाजीपुर सिटी 23:20 बजे, तीसरे दिन औड़िहार से 01:00 बजे, वाराणसी से 02:00 बजे, कानपुर सेंट्रल से 11:20 बजे छूट कर उरई, झांसी, ललितपुर, बीना, विदिशा, बैरागढ़, सुजालपुर, चैथे दिन उज्जैन तथा देवास स्टेशनों पर रूकते हुए इंदौर 03:10 बजे पहुंचेगी.

इस गाडी की संरचना में जेनरेटर यान के 02, साधारण यान के 03, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे. नियमित गाड़ी संख्या 19305 इन्दौर-गुवाहाटी वाया वाराणसी, गाजीपुर सिटी, छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस इंदौर से 14:00 बजे प्रस्थान कर देवास, उज्जैन, सुजालपुर, बैरागढ़, विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, दूसरे दिन उरई स्टेशनों पर रूकते हुए कानपुर सेंट्रल से 04:05 बजे, लखनऊ से 05:45 बजे, सुल्तानपुर से 07:40 बजे, बलिया से 14:45 बजे, छपरा से 15:45 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगडिया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, तीसरे दिन किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, बीनागुड़ी, हासीमारा, अलीपुर द्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव तथा कामाख्या स्टेशनों पर रूकते हुए गुवाहाटी 14:25 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी संख्या 19306 गुवाहाटी-इ‍ंदौर वाया छपरा, गाजीपुर सिटी, वाराणसी साप्ताहिक एक्सप्रेस गुवाहाटी से 05:15 बजे प्रस्थान कर कामाख्या, न्यू बांगाईगांव, कोकराझार, अलीपुर द्वार, हासीमारा, बीनागुड़ी, न्यू जलपाईगुडी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगडिया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रूकते हुए छपरा से दूसरे दिन 00:15 बजे, बलिया से 01:45 बजे, जौनपुर सिटी से 06:17 बजे, सुल्तानपुर से 08:10, लखनऊ से 12:15, कानपुर सेंट्रल से 14:20 बजे छूटकर उरई, झांसी, ललितपुर, बीना, विदिषा, बैरागढ़, सुजालपुर, उज्जैन तथा देवास स्टेशनों पर रूकते हुए इंदौर 07:10 बजे पहुंचेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन