जीवंत होंगी महेंद्र मिश्र व भिखारी की रचनाएं

Updated at : 07 Jul 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
जीवंत होंगी महेंद्र मिश्र व भिखारी की रचनाएं

कार्यक्रम. 10 से मनेगा भोजपुरी महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर छपरा(नगर) : सारण की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर महेंद्र मिश्र व भिखारी ठाकुर की कालजयी रचनाएं जीवंत होने वाली हैं. 10 जुलाई से रामजयपाल कॉलेज के प्रांगण में शुरू हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव की तैयारियां इन दिनों […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. 10 से मनेगा भोजपुरी महोत्सव

कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
छपरा(नगर) : सारण की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर महेंद्र मिश्र व भिखारी ठाकुर की कालजयी रचनाएं जीवंत होने वाली हैं. 10 जुलाई से रामजयपाल कॉलेज के प्रांगण में शुरू हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक भव्य एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. हालांकि बरसात को लेकर आयोजन समिति वैकल्पिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने में लगा है.
जिला प्रशासन ने पूर्व में ही इस आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. जैसे-जैसे आयोजन तिथि नजदीक आ रही है कला एवं साहित्य से जुड़े जिले के प्रबुद्धजन इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करा रहे हैं.
विदेशिया का होगा मंचन : राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव में बिहार, यूपी, दिल्ली, मुंबई, मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों से कला प्रेमी व भोजपुरी से जुड़े कलाकारों की उपस्थिति होगी. कार्यक्रम दो दिनों का है जिसमें लोककवि भिखारी ठाकुर के नाटक विदेशिया का मंचन खास रहेगा. भिखारी की ‘राधा बिरहिनिया के बिरहा सतावेला, तड़पेला मीन जैसे जल बिन नदिया में’ जैसी महेंद्र मिश्र की कालजयी रचनाएं कलाकरों द्वारा प्रस्तुत की जायेंगी. इसके साथ ही स्थानीय स्तर के कलाकार दो दिनों तक राष्ट्रीय महोत्सव के मंच से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. सारण के लोगों को बेसब्री से इस आयोजन का इंतजार है. विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव इस आयोजन के अध्यक्ष हैं. जबकि डॉ लालबाबू यादव व मूंगा लाल शास्त्री के नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी है.
इन कार्यक्रमों से रूबरू होंगे सारणवासी
परिचर्चा
विचारगोष्ठी
बतकही
चौपाल
नाटक
लोकगीत
लोकनृत्य
पारंपरिक गीत
लोक संगीत
कवि सम्मेलन
कई नामचीन कलाकार होंगे शामिल
इस आयोजन में भोजपुरी के कई नामचीन कलाकारों के शामिल होने की संभावना है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कुणाल किशोर, देवी, विनय बिहारी, नीतू जैसे नामचीन कलाकार शामिल होंगे वहीं रामेश्वर गोप, डॉ उदय नारायण, प्रियंका कुमारी समेत कई ख्याति प्राप्त लोक गायक भी इस आयोजन में शामिल होंगे. कार्यक्रम संयोजन उमाशंकर साहू ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है. कलाकारों को इन्विटेशन भेजा जा रहा है. इस आयोजन में लोक गीत, लोक नृत्य के अलावे परिचर्चा व चौपाल का भी आयोजन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन