विभिन्न जगहों पर सर्पदंश से दो युवकों की मौत

Updated at : 27 Jun 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न जगहों पर सर्पदंश से दो युवकों की मौत

छपरा : जिले में दो अलग-अलग जगहों पर दो युवक सर्पदंश के शिकार सोमवार को हो गये. जिसमें से एक युवक की मौत इलाज के लिए पीएमसीएच पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई. मढौरा थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के विषण राय के पुत्र दीपक कुमार राय तथा साधपुर गांव […]

विज्ञापन
छपरा : जिले में दो अलग-अलग जगहों पर दो युवक सर्पदंश के शिकार सोमवार को हो गये. जिसमें से एक युवक की मौत इलाज के लिए पीएमसीएच पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई.
मढौरा थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के विषण राय के पुत्र दीपक कुमार राय तथा साधपुर गांव के तारा बाबू साह के पुत्र सुनील कुमार सर्पदंश के शिकार हो गये. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. सुनील कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. लेकिन सर्पदंश के शिकार युवक की मौत इलाज के लिए पीएमसीएच पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई. बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही जिले में सर्पदंश की घटनाएं काफी बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन