प्रथम प्रयास में ही नीट व जेइइ में लवली ने मारी बाजी

छपरा (सदर) : सारण की बेटी लवली सिंह ने प्रथम प्रयास में ही नीट तथा आइआइटी में सफलता पाकर जिले का मान बढ़ाया है. जलालपुर प्रखंड के बेलकुंडा निवासी व जीवन बीमा निगम छपरा की शाखा दो के पदाधिकारी अजय कुमार सिंह की पुत्री लवली ने 720 अंक की परीक्षा में 611 अंक लाकर सामान्य […]
छपरा (सदर) : सारण की बेटी लवली सिंह ने प्रथम प्रयास में ही नीट तथा आइआइटी में सफलता पाकर जिले का मान बढ़ाया है. जलालपुर प्रखंड के बेलकुंडा निवासी व जीवन बीमा निगम छपरा की शाखा दो के पदाधिकारी अजय कुमार सिंह की पुत्री लवली ने 720 अंक की परीक्षा में 611 अंक लाकर सामान्य श्रेणी में 1178 वां रैंक प्राप्त किया है.
वहीं मूल विषय बायलॉजी के अलावा गणित को अतिरिक्त में रखने वाली छात्रा लवली ने जेइइ के मुख्य परीक्षा में 182 अंक पाकर 13112 स्थान प्राप्त किया था. 2017 में ही छपरा शहर के छपरा सेंट्रल स्कूल से प्लस दो की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा लवली अपने माता-पिता के साथ शहर के साधनापुरी में रहती है. मां रिंकी सिंह गृहिणी है तथा भाई बहनों में बड़ा भाई आशिष कुमार दिल्ली में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




