अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे पलटा

दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के आमी अवस्थित शक्ति शांति डिग्री कॉलेज के समीप शुक्रवार की रात्रि बालू लदा एक डंपर पलट गया, जिससे उक्त कॉलेज की सीढ़ी धराशायी हो गयी, जबकि उसके पास चौकी पर सोया एक बच्चा बाल-बाल बच गया. पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया […]
दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के आमी अवस्थित शक्ति शांति डिग्री कॉलेज के समीप शुक्रवार की रात्रि बालू लदा एक डंपर पलट गया, जिससे उक्त कॉलेज की सीढ़ी धराशायी हो गयी, जबकि उसके पास चौकी पर सोया एक बच्चा बाल-बाल बच गया. पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक छपरा से सफेद बालू लाद कर एक डंपर पटना की तरफ जा रही थी, तभी आमी के समीप उक्त डंपर अनियंत्रित होकर पलट गयी. डंपर के पलटने से उसकी चपेट में आने से एक विद्युत पोल जमींदोज हो गया. जिससे ग्रामीण इलाकों में कई घंटों तक विद्युत की सप्लाइ बाधित रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




