बच्चों के विकास में समाज के हर वर्ग की भूमिका

छपरा (सदर) : बच्चों को उनके अधिकार दिला कर सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका समाज के हर वर्ग की है. सरकार ने इसी उद्देश्य से जिला से लेकर पंचायत स्तर तक बाल संरक्षण समितियों का गठन किया है. जिससे उनके अधिकारों के हनन पर रोक लगाते हुए समुचित विकास का मौका दिलाने का काम संबंधित […]
छपरा (सदर) : बच्चों को उनके अधिकार दिला कर सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका समाज के हर वर्ग की है. सरकार ने इसी उद्देश्य से जिला से लेकर पंचायत स्तर तक बाल संरक्षण समितियों का गठन किया है. जिससे उनके अधिकारों के हनन पर रोक लगाते हुए समुचित विकास का मौका दिलाने का काम संबंधित समितियां करें.
ये बातें डीएम हरिहर प्रसाद ने शुक्रवार को डीआरडीए के सभाकक्ष में समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत प्रखंड एवं ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के गठन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए सदर अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कही. उन्होंने कहा कि कानूनी दायित्वों के साथ-साथ नैतिक दायित्व निभाकर बच्चों को उनका बेहतर बाल जीवन दे सकते है. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने समितियों के कार्य एवं भूमिकाओं, बैठक की प्रक्रिया तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके कल्याण के लिए चलायी जाने वाली परवरिश पोक शो, बाल श्रम निषेध कानून, किशोर न्याय अधिनियम आदि की चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




