टैक्स नहीं देने वाले वाहन मालिकों पर होगी कार्रवाई

छपरा(सारण) : रोड टैक्स बकाया रखने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस आशय की जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी अंजय कुमार राय ने पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि रोड टैक्स बकाया रखने वाले वाहन मालिकों को चिह्नित किया जा रहा है और वैसे वाहनों की धड़ पकड़ किया जाएगा जिनके कागजात […]
छपरा(सारण) : रोड टैक्स बकाया रखने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस आशय की जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी अंजय कुमार राय ने पत्रकारों को दी.
उन्होंने बताया कि रोड टैक्स बकाया रखने वाले वाहन मालिकों को चिह्नित किया जा रहा है और वैसे वाहनों की धड़ पकड़ किया जाएगा जिनके कागजात अपडेट नहीं कराया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है. इस माह में अब तक करीब एक सौ माल वाहक बड़े वाहनों को जब्त कर जुर्माना भी वसुला गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि इस माह में अब तक जब्त किये गये एक सौ ओवर लोडेड ट्रकों से लगभग साढ़े आठ लाख रुपये राजस्व की वसूली की गयी है.
उन्होंने बताया कि बिना वांछित कागजात तथा क्षमता से अधिक सामानों की लदान कर ढुलाई करने वाले वाहनों की धड़ पकड़ किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सरकारी राजस्व जमा किए बिना और क्षमता से अधिक सामानों की लदान कर ढुलाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश प्रधान सचिव ने दिया है जिसके आलोक में यह जांच अभियान शुरू किया गया है .
उन्होंने बताया कि क्षमता से अधिक सामानों की लदान कर ढुलाई करने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होता है और वाहनों का कागजात अपडेट नहीं कराने के कारण सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. रोड टैक्स, परमिट , ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य कागजात वाहन मालिक दूरूस्त नहीं करा रहे हैं. लंबे समय से टैक्स बकाया रखने वाले वाहन मालिकों को चिन्हित किया जा रहा है और उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




