पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला में पिता-पुत्र समेत सात को जेल

छपरा(कोर्ट) : जमीन विवाद को लेकर गोली व बम से पूर्व मुखिया और उनके भतीजे को जख्मी करने के मामले में न्यायालय ने सात आरोपितों को भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत कारावास व अर्थदंड की सजा का आदेश दिया है. गुरुवार को त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश श्याम किशोर साह ने सुनवाई करते हुए […]
छपरा(कोर्ट) : जमीन विवाद को लेकर गोली व बम से पूर्व मुखिया और उनके भतीजे को जख्मी करने के मामले में न्यायालय ने सात आरोपितों को भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत कारावास व अर्थदंड की सजा का आदेश दिया है. गुरुवार को त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश श्याम किशोर साह ने सुनवाई करते हुए मामले में आरोपित बनाये गये
गड़खा के महमदपुर निवासी व अधिवक्ता त्रियोगी नाथ सिंह उनके दो पुत्र संजीत कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह के अलावे कृष्णा सिंह , देवमणी सिंह , रघुबंशमणि सिंह और विजय तिवारी को धारा 307/149 के तहत पांच वर्ष और धारा 3/4 के तहत 10 वर्ष सश्रम कारावास के साथ ही अर्थदंड की भी सजा सुनाई है. दोनों सजा साथ-साथ चलेंगी. जमीन विवाद को लेकर आरोपितों द्वारा अपने ग्रामीण व पूर्व मुखिया सुकेश्वर सिंह को 13 अप्रैल 2005 की शाम देशी राइफल व कट्टे से लैस हो घेर लिया था और गोली तथा बम से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




