बेतिया राज की जमीन पर प्रशासन ने अब लोक भूमि का लगाया बोर्ड

Updated at : 15 Jun 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया राज की जमीन पर प्रशासन ने अब लोक भूमि का लगाया बोर्ड

कार्रवाई. अब जमीन पर राजस्व परिषद का होगा हक छपरा (सदर) : जिले के छपरा शहर, रिविलगंज बाजार तथा परसा प्रखंड के लालापुर में बेतिया राज की कम से कम 50 एकड़ जमीन पर बुधवार को जिला प्रशासन ने लोक भूमि घोषित करते हुए उसपर अपना बोर्ड लगवा दिया. छपरा शहर में अनूप सिनेमा के […]

विज्ञापन

कार्रवाई. अब जमीन पर राजस्व परिषद का होगा हक

छपरा (सदर) : जिले के छपरा शहर, रिविलगंज बाजार तथा परसा प्रखंड के लालापुर में बेतिया राज की कम से कम 50 एकड़ जमीन पर बुधवार को जिला प्रशासन ने लोक भूमि घोषित करते हुए उसपर अपना बोर्ड लगवा दिया. छपरा शहर में अनूप सिनेमा के सामने सदर सीओ विजय कुमार सिंह, रिविलगंज बाजार में रिविलगंज सीओ राजीव रंजन पाठक तथा परसा के लालापुर में परसा सीओ ने बेतिया राज की जमीन पर प्रशासक का बोर्ड लगा दिया. बोर्ड पर प्रशासन ने जमीन का रकबा, खाता नंबर, खेसरा नंबर, थाना नंबर भी अंकित किया है. प्रशासन ने इस जमीन को लोक भूमि घोषित करने वाले बोर्ड पर लिखा है
कि इस जमीन का संरक्षक राजस्व परिषद बिहार सरकार है. वहीं जिले में राजस्व परिषद की पूरी जमीन का ब्योरा तैयार करने में राजस्व से जुड़े सभी पदाधिकारी लगे रहें. जिला पदाधिकारी हरिहर प्रसाद को 15 जून को पटना में उत्तर प्रदेश तथा बिहार के राजस्व परिषद के बैठक में भाग लेने के लिए जाना है. जिसे लेकर एडीएम अरूण कुमार, डीसीएलआर संजीव कुमार के अलावा तीन सीओ व संबंधित लिपिक पूरे दिन बेतिया राज की जमीन से जुड़े सभी कागजात तथा लोक भूमि घोषित होने के बाद गाड़े गये बोर्ड की तसवीर भी बैठक में ले जाने के लिए तैयार की गयी है.
प्रशासन के कड़े रूख के बाद सैकड़ों परिवारों के होश उड़े : बेतिया राज की जमीन में विगत चार से पांच दशक या उससे ज्यादा समय से छपरा शहर के महमूद चौक, दहियावां, पोस्टल कॉलोनी, नयी बाजार, राजेंद्र स्टेडियम से पूरब, रिविलगंज के गोदना मंदिर, सीओ कार्यालय के आस-पास की जमीन में रह रहे कम से कम 2 सौ परिवारों के होश उड़ गये हैं. राजस्व परिषद के द्वारा पटना में मीटिंग बुलाये जाने, प्रशासन के निर्देश पर बेतिया राज के जमीन में रह रहे लोगों को नोटिस, बंदोबस्ती की कार्रवाई शुरू करने के बाद बेतिया राज की तीनों स्थानों पर स्थित जमीन पर बोर्ड लगाकर लोक भूमि घोषित करने तथा राजस्व परिषद का अधिकार बताने के प्रशासन की कार्रवाई को ले बुधवार को पीड़ित पक्षों में परेशानी दिखी. मालूम हो कि छपरा, रिविलगंज में करोड़ों की लागत से जहां सैकड़ों मकान बने हैं, वहीं बेतिया राज की इस जमीन में कई लोगों ने अपना व्यवसाय भी खड़ा किया है. अब प्रशासन ने जब बेतिया राज की जमीन में अवैध ढंग से रहने वाले लोगों को हर हाल में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में खाली कराने की ठान ली है तो ऐसी स्थिति में इन जमीन में बसे लोगों की चिंता भी स्वाभाविक है.
क्या कहते हैं डीएम
बेतिया राज की जमीन में राजस्व परिषद के निर्देश के आलोक में छपरा, रिविलगंज, रिविलगंज बाजार तथा परसा के लालापुर में स्थित जमीन को लोक भूमि घोषित करते हुए बोर्ड लगा दिया गया है. 15 जून को पटना में राजस्व परिषद की बिहार तथा यूपी के पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में मिले निर्देश के आलोक में ही अगली कार्रवाई की जायेगी.
हरिहर प्रसाद, डीएम, सारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन