आॅर्केस्ट्रा में मारपीट, एक दर्जन लोग घायल

छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव में आॅर्केस्ट्रा में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गये. घटना सोमवार की रात की है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मारपीट करने वाले लोग शराब के नशे में धुत थे. मारपीट के कारण बरात में अफरा-तफरी मच गयी. […]
छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव में आॅर्केस्ट्रा में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गये. घटना सोमवार की रात की है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मारपीट करने वाले लोग शराब के नशे में धुत थे. मारपीट के कारण बरात में अफरा-तफरी मच गयी. बाद में पुलिस के पहुचने के बाद मामला शांत हुआ. लोगों का कहना है कि मारपीट करने वाले पुलिस के आने के पहले ही फरार हो गये थे और जो आसपास के लोग मामले को शांत कराने में लगे थे,
उन्हें जबरन उठाकर थाने ले जाया गया. इस घटना में श्यामचक मुहल्ले के दशरथ राय के पुत्र चंदन कुमार यादव, मासूमगंज के संवरू राय के पुत्र विक्की कुमार, श्याम चक मुहल्ले के रामजी राय के पुत्र पंकज कुमार यादव समेत एक दर्जन लोग शामिल हैं. थानाध्यक्ष शंभु शरण सिंह ने बताया कि इस घटना की लिखित शिकायत किसी ने नहीं की है. वहां शांति बनाये रखने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया है. घटना का कारण फरमाइशी गाना गाने को लेकर उत्पन्न विवाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




