गरीबी से नहीं रुकेगी बेटी की शादी

Updated at : 14 Jun 2017 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबी से नहीं रुकेगी बेटी की शादी

छपरा : राजद नेता सुनील राय ने अपनी मानव सहायता और समाज सेवा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अब किसी बच्ची की शादी में गरीबी या पैसे के अभाव के कारण रुकावट नहीं आने दी जायेगी. उन्होंने कहा कि वास्तविक जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जायेगी. उन्होंने समाज के अन्य सक्षम […]

विज्ञापन

छपरा : राजद नेता सुनील राय ने अपनी मानव सहायता और समाज सेवा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अब किसी बच्ची की शादी में गरीबी या पैसे के अभाव के कारण रुकावट नहीं आने दी जायेगी. उन्होंने कहा कि वास्तविक जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जायेगी. उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी इस दिशा में आगे आने की अपील की.

मौके पर मदद को पहुंची स्व बुधन राम की पत्नी मनोरमा कुंवर की लड़की की शादी में उन्होंने बरात का स्वागत व भोजन कराने के साथ ही कपड़े और अन्य सामग्री देने का जिम्मा लिया. इस अवसर पर संजय कुमार, सुमन राय, अमरेंद्र सिंह, कमलेश राय आदि उपस्थित थे. वहीं दूसरी तरफ एक विज्ञप्ति जारी कर राजद नेता सुनील राय ने कहा है

कि उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता से चिढ़ कर थानाध्यक्ष शंभु नाथ सिंह उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं. श्री राय ने बताया कि मंगलवार को जब वे आपसी समझ और मेल-मिलाप से एक भूमि विवाद को सुलझा रहे थे, तो थानाध्यक्ष वहां पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे. जिस पर नाराज ग्रामीण और पुलिस बल में नोक-झोंक की नौबत आ गयी. मगर मैंने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

सुनील राय ने गरीबों की लड़कियों की शादी में की मदद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन