बोलेरो की ठोकर से आठ वर्षीया बच्ची की मौत

गड़खा : एनएच 102 छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग के गड़खा गांव स्थित देवी मंदिर के समीप बोलेरो की ठोकर से दो बच्चियां बुरी तरह घायल हो गयीं, जिसमें पटना में इलाज के दौरान आठ वर्षीया वर्षा कुमारी की मौत हो गयी. वहीं दुसरी घायल बच्ची आठ वर्षीया सुगंधा कुमारी का पटना में इलाज चल रहा है. […]
गड़खा : एनएच 102 छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग के गड़खा गांव स्थित देवी मंदिर के समीप बोलेरो की ठोकर से दो बच्चियां बुरी तरह घायल हो गयीं, जिसमें पटना में इलाज के दौरान आठ वर्षीया वर्षा कुमारी की मौत हो गयी. वहीं दुसरी घायल बच्ची आठ वर्षीया सुगंधा कुमारी का पटना में इलाज चल रहा है. गड़खा गांव निवासी रामा राय अपनी पोतियों वर्षा कुमारी, सुगंधा कुमारी और दिलखुश कुमार को चॉकलेट खिलाने के लिए दुकान पर जा रहे थे. तभी तेज गति से आ रही बोलेरो ने ठोकर मार दी,
जिससे वर्षा और सुगंधा घायल हो गयीं. इस घटना से गुस्साये लोगों ने छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग को जाम कर ठोकर बनवाने की मांग करने लगे. करीब ढाई घंटे बाद प्रशासन के अाश्वासन पर जाम हटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




