ट्रक व टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत

दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर दिघवारा थाने के बस्तीजलाल के पास रविवार की सुबह ट्रक और टेंपो की टक्कर में टेंपो पर सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. इसके अलावा छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के रघुपुर मलाही गांव निवासी कमलदेव साह […]
दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर दिघवारा थाने के बस्तीजलाल के पास रविवार की सुबह ट्रक और टेंपो की टक्कर में टेंपो पर सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. इसके अलावा छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के रघुपुर मलाही गांव निवासी कमलदेव साह की पत्नी देवंती देवी (45 वर्ष),
उसका पुत्र सन्नी कुमार (छह वर्ष) और तरैया थाना क्षेत्र के पचरौर निवासी कृष्णा पासवान के पुत्र बबलू पासवान (28 वर्ष) के रूप में हुई है. घायलों में दरियापुर थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी गणेश साह की पत्नी किरण देवी (23 वर्ष), बेटी मुस्कान कुमारी (2 वर्ष),रघुपुर मलाही निवासी ललन साह की पत्नी ममता देवी (25 वर्ष), बेटा विक्की कुमार (12 वर्ष), अनिकेश कुमार (नौ वर्ष) व बेटी निक्की कुमारी (आठ वर्ष)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




