बिहार : सारण में ट्रक-टेंपो की टक्कर में 3 की मौत, अाक्रोशित भीड़ ने किया पुलिस टीम पर हमला

Updated at : 11 Jun 2017 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सारण में ट्रक-टेंपो की टक्कर में 3 की मौत, अाक्रोशित भीड़ ने किया पुलिस टीम पर हमला

सारण : बिहारके सारणमें दिघवारा के बस्ती जलाल गांव के पासआज सुबह हुए ट्रक-टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर […]

विज्ञापन

सारण : बिहारके सारणमें दिघवारा के बस्ती जलाल गांव के पासआज सुबह हुए ट्रक-टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटनास्थलपर फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई हैऔर पटना से छपरा रोड पर यातायात बाधित है.

जानकारी के मुताबिक आज सुबह ऑटो ने डंपर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनीजोरदार थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मुठानी के पास ट्रक-बस में टक्कर 30 लोग घायल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन