प्रगति रिपोर्ट 15 तक कराएं उपलब्ध : डीएम

छपरा (सदर) : आगामी 15 जून तक संभावित बाढ़ के मद्देनजर विभिन्न बांधों की मरम्मती, 215 सरन स्थली पर समुचित जलापूर्ति एवं शौचालय की व्यवस्था, राशन एवं चिकित्सा संबंधित व्यवस्था का आंकड़ा संबंधित पदाधिकारी आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्तुत कर दें. यह निर्देश डीएम हरिहर प्रसाद ने समाहरणालय सभाकक्ष में बाढ़ की तैयारियों के समीक्षा […]
छपरा (सदर) : आगामी 15 जून तक संभावित बाढ़ के मद्देनजर विभिन्न बांधों की मरम्मती, 215 सरन स्थली पर समुचित जलापूर्ति एवं शौचालय की व्यवस्था, राशन एवं चिकित्सा संबंधित व्यवस्था का आंकड़ा संबंधित पदाधिकारी आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्तुत कर दें. यह निर्देश डीएम हरिहर प्रसाद ने समाहरणालय सभाकक्ष में बाढ़ की तैयारियों के समीक्षा के दौरान कही. उन्होंने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा हेतु 80 गृहरक्षकों की नियुक्ति की जा रही है.
कार्यपालक अभियंता सिचाई यांत्रिक प्रमंडल ने बताया कि सारण जिले में 146 स्लूइश गेट में 291 गेट है. जिसकी चाबी कनीय अभियंता के पास है. सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि संभावित बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में राहत शिविरों से संबंध कर मोबाइल मेडिकल टीम का गठन कर उसकी सूची एक सप्ताह में आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध करायें. पर्याप्त मानव दवाओं, वैक्सिन की उपलब्धता एवं भंडारण के साथ-साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम, क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम का गठन करने के साथ-साथ 204 बैग ब्लीचिंग पाउडर, 3.5 लाख हाइलोजन टैबलेट की भी व्यवस्था का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




