घर में ट्रक घुसने से युवक घायल, जाम की सड़क

Updated at : 07 Jun 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
घर में ट्रक घुसने से युवक घायल, जाम की सड़क

छपरा : मुफस्सिल थाने के बाजार समिति के निकट मंगलवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक के मकान में घुस जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इससे आक्रोशित लोगों ने छपरा-नगरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर टायर आदि जला कर घंटों प्रदर्शन करते हुए आवागमन को बाधित कर […]

विज्ञापन

छपरा : मुफस्सिल थाने के बाजार समिति के निकट मंगलवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक के मकान में घुस जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इससे आक्रोशित लोगों ने छपरा-नगरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर टायर आदि जला कर घंटों प्रदर्शन करते हुए आवागमन को बाधित कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर भाग रहा था.

इसी क्रम में ट्रक अनियंत्रित होकर चंद्रदेव साह के खपरैलनुमा मकान में जा घुसा. ट्रक की टक्कर से मकान के सामने की झोंपड़ी जहां ध्वस्त हो गयी, वहीं मकान के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गये. दुर्घटना में घर में मौजूद गृहस्वामी का 25 वर्षीय पुत्र पप्पू साह जख्मी हो गया. उसका एक पैर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया था.

स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घर वालों ने बताया कि पप्पू का बुधवार को तिलक आना था. प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद थी. पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन