दुकान में घुसी बोलेरो चालक घायल

परसा/छपरा : छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 102 पर थाने के सोनहो बाजार पर एक अनियंत्रित बोलेरो सोमवार की देर रात मिठाई दुकान में घुस गयी. दुकानदार नागेश्वर साह ने बताया की घटना में दुकान में लगे शीशे का मिठाई रखने वाला अलमारी, दो चौकी, बेंच, चूल्हा, दुकान की छावनी समेत लगभग 70 हजार की संपत्ति नष्ट हो […]
परसा/छपरा : छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 102 पर थाने के सोनहो बाजार पर एक अनियंत्रित बोलेरो सोमवार की देर रात मिठाई दुकान में घुस गयी. दुकानदार नागेश्वर साह ने बताया की घटना में दुकान में लगे शीशे का मिठाई रखने वाला अलमारी, दो चौकी, बेंच, चूल्हा, दुकान की छावनी समेत लगभग 70 हजार की संपत्ति नष्ट हो गयी,
जबकि चालक आंशिक रूप से घायल हो गया. बोलेरो में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं. नयागांव थाने के शोभेपुर डुमरी निवासी चालक सुनील कुमार ने बताया की सोमवार की मध्य रात बोलेरो लेकर सीवान जा रहा था, तभी मुजफ्फरपुर से छपरा की तरफ जा रहे ट्रक से टक्कर हो गयी. इससे सड़क पर बने नाला की ठोकर को पार करते हुए बोलेरो मिठाई दुकान में घुस गयी. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर घटना की जानकारी ली. दुकान में हुई क्षति को लेकर दुकानदार और परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे. आक्रोशित लोगों द्वारा मुआवजा नहीं मिलने तक वाहन को घटनास्थल से हटाने से रोक दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




