मुखियापति की मौत पर बवाल, रोड जाम
Updated at : 06 Jun 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. साजिश के तहत हत्या का लोग लगा रहे आरोप, पूर्व में खुद भी रहे चुके हैं मुखिया मकेर (सारण) : प्रखंड के भाथा पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखियापति अनिल सिंह की मौत को लेकर पुलिस और ग्रामीण सकते में हैं. मृतक मुखियापति थाना क्षेत्र के चांद ठहरा गांव निवासी गोरख सिंह का […]
विज्ञापन
आक्रोश. साजिश के तहत हत्या का लोग लगा रहे आरोप, पूर्व में खुद भी रहे चुके हैं मुखिया
मकेर (सारण) : प्रखंड के भाथा पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखियापति अनिल सिंह की मौत को लेकर पुलिस और ग्रामीण सकते में हैं. मृतक मुखियापति थाना क्षेत्र के चांद ठहरा गांव निवासी गोरख सिंह का 45 वर्षीय पुत्र अनिल सिंह है. घटना को लेकर परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया रविवार की शाम हसनपुरा गांव में निजी पल्सर बाईक से न्योता करने गये थे. न्योता से देर रात तक नहीं लौटने पर लोगों को चिंता होने लगी थी. तभी एक भोज से खाना बनाकर लौट रहे हलुआई ने पूर्व मुखिया के घर पर सूचना दी कि मुखिया जी भाथा गांव के समीप सड़क पर अचेत अवस्था में गिरे हुए हैं.
जानकारी के उपरांत परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे व उपचार के लिए पटना ले गये, जहां उनकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की अहले सुबह छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 102 पर रेवा घाट गंडक नदी पुल पर टायर जला कर यातायात बाधित कर प्रदर्शन करने लगे. घटना की सूचना पर मकेर थानाध्यक्ष शम्भू मांझी, परसा थानाध्यक्ष राजरूप राय, भेल्दी थाना प्रभारी मो. खालिद अखतर पहुंच लोगों को समझाने की प्रयास किया गया. लेकिन आक्रोशित एक भी नही सुना और यातायात पूर्व रूप से बाधित रहा. घटना को लेकर मढ़ौरा डीएसपी अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर जयप्रकाश पारित घटना स्थल पहुंच घटना की जानकारी लिया और गंभीरता से मामले की छान बिन में जुट गयी.
वहीं घटना से नाराज जनप्रतिनिधियो ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मकेर प्रमुख सह जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मिथलेश राय के नेतृत्व में जिला परिषद् नागेश्वर बैठा, मुखिया बड़ाई राय, जय प्रकाश दास, सत्येन्द्र कुमार सिंह, हरेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया शैलेश शर्मा, निरंजन शर्मा, राजेश कुमार मांझी द्वारा बाजार को बंद कराते हुए बैंक डाक घर समेत सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों को बंद कराया गया. मकेर महाबीर चौक पर जाम कर प्रदर्शन किया.मुखिया की मौत को साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया गया. निष्पक्ष जांच करने की मांग किया गया.
पूर्व में भी मुखिया अनिल सिंह पर दो बार जान लेवा हमला किया जा चुका है.पहला हमला वर्ष 2006 में पहली बार मुखिया के चुनाव जीतने के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में गोली बड़ी किया गया और दूसरी बार वर्ष 2007 में घर के समीप स्थित महाबीर मंदिर में गोलीबारी किया गया था. जिसमें बाल-बाल बचा था. वर्ष 2005 में अनिल सिंह चुनाव जीते थे और वर्ष 2015 में पत्नी नीलम देवी मुखिया से चुनाव जीती थी.
मौत ने खड़े किये कई अहम सवाल
भाथा पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति अनिल सिंह की मौत कई अहम सवाल पैदा कर दिया है. मौत को लेकर परिजन और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि साजिश के तहत किसी दूसरे स्थान पर हत्या कर पूर्व मुखिया राकेश सिंह के घर के समीप बाइक और शव को फेंक दिया गया है.
गांव और परिजनों में मचा कोहराम
मुखिया पति की मौत की खबर पर परिजन और गांव समेत पंचायतों में कोहराम मच गया. मौत की खबर मिलते ही पत्नी मुखिया नीलम देवी, 16 वर्षीय पुत्र आशिन कुमार, 13 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार, 10 वर्षीय पुत्र सांतनु कुमार तथा पुत्री अनामिका कुमारी का बुरा हाल था. पत्नी चिख-पुकार से उपस्थित लोग अपनी आखो की आंसू को नहीं रोक सका सभी की आंखें नम हो गया.
लोगों ने किया प्रदर्शन व बंद कराया बाजार
मकेर प्रमुख सह जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मिथलेश राय, जिला पर्षद नागेश्वर बैठा, मुखिया बड़ाई राय, जय प्रकाश दास, सत्येंद्र कुमार सिंह, हरेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया शैलेश शर्मा, निरंजन शर्मा राजेश कुमार मांझी आदि प्रतिनिधियों ने बाजार को बंद कराते हुए बैंक, डाकघर समेत सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों को बंद कराया व मकेर महाबीर चौक पर प्रदर्शन किया.सभी साजिश के तहत हत्या का आरोप लगा रहे थे.
और निष्पक्ष् जाच करने की मांग किया गया.
2005 में अनिल सिंह जीते थे मुखिया का चुनाव
परिजनों ने बताया कि पंचायती राज चुनाव में पहली बार वर्ष 2005 में अनिल सिंह, मुखिया से चुनाव जीता था.चुनाव जीतने के बाद से अपराधियों के निशाने पर रहने लगा था मुखिया.दो बार फायरिंग के बाद कुछ दिनों तक मुखिया निजी अंगरक्षक के साथ चलता था. वर्ष 2010 में मुखिया चुनाव हार गया. वर्ष 2015 में ग्रामीणों की अपार सहयोग से पत्नी नीलम देवी मुखिया से चुनाव जीती थी. परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया.
डीएसपी ने किया घटना की जांच
घटना को लेकर मढ़ौरा डीएसपी अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर जय प्रकाश पारित ने घटना की जनकारी लिया और गंभीरता से मामले की छान बिन में जुट गयी. डीएसपी ने सड़क जाम स्थल शव और बाईक पड़े स्थल और न्योता गये स्थल समेत कई स्थानों और कई बिंदुओं की जांच किया गया. पुलिस घटना की पर्दाफास करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




