ट्रक-बोलेरो में टक्कर, आठ जख्मी

दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के भोला ढाला के समीप ट्रक और बोलेरो की टक्कर में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय पुलिस व लोगो के सहयोग से घायलो को एकमा अस्पताल में भरती कराया गया. जिसमें तीन की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर किया. घटना […]
दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के भोला ढाला के समीप ट्रक और बोलेरो की टक्कर में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय पुलिस व लोगो के सहयोग से घायलो को एकमा अस्पताल में भरती कराया गया. जिसमें तीन की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर किया. घटना उस वक्त की है जब एकमा पुलिस अंचल के परसागढ़ बदरजिमि गांव से रामावतार यादव के घर से बोलेरो बरात लेकर कोपा थाना के कोपा गांव निवासी रामावतार यादव के जा रही थी,
तभी बोलेरो वाहन चालक ने सामने से आ रही कार्यवाहक वाहन ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दिया. बताया जाता है कि बरात में शामिल होने बोलेरो में चालक सहित आठ लोग बैठे थे. जिनकी हालत गंभीर बतायी जाती है. घटना की समाचार जब बरातियों को मिली तो अचानक खुशी का माहौल दुखद में बदल गया. एक तरफ बरात लड़की पक्ष के दरवाजे पर लगाने का फिक्र तो दूसरे तरफ घायलों को बेहतर इलाज की चिंता से लोग भागते नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




