टूरिस्ट गाड़ी से 1000 लीटर स्प्रीट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
टूरिस्ट गाड़ी से 1000 लीटर स्प्रीट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब माफिया अवैध कारोबार से बाज नहीं आ रहे हैं. होली पर्व से पहले परसा पुलिस ने मंगलवार व बुधवार के मध्य रात्रि में बड़ी कार्रवाई करते हुए टूरिस्ट गाड़ी से भारी मात्रा में स्प्रीट बरामद कर दो शराब माफिया को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

परसा. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब माफिया अवैध कारोबार से बाज नहीं आ रहे हैं. होली पर्व से पहले परसा पुलिस ने मंगलवार व बुधवार के मध्य रात्रि में बड़ी कार्रवाई करते हुए टूरिस्ट गाड़ी से भारी मात्रा में स्प्रीट बरामद कर दो शराब माफिया को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड से एक टूरिस्ट गाड़ी में स्प्रीट लोड कर सोनहो की ओर ले जाया जा रहा था. इसी बीच गुप्त सूचना पर परसा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में दरोगा राय चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान संदिग्ध टूरिस्ट गाड़ी को रोककर थाना लाया गया और गहन तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में गाड़ी से 35 लीटर क्षमता वाले 30 गैलन बरामद किये गये, जिनमें करीब 1000 लीटर स्प्रीट भरा हुआ था.पुलिस ने सभी गैलन जब्त कर लिया.पुलिस ने भेल्दी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी जोगिंद्र साह के पुत्र शराब माफिया लाल साह को गिरफ्तार किया.जिसकी निशानदेही पर पूरी कार्रवाई की गयी. इसके अलावा टूरिस्ट गाड़ी के चालक राजस्थान के उदयपुर जिला निवासी राजमल मध्वाल के पुत्र भवानी शंकर को भी गिरफ्तार किया गया. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी संजय कुमार तथा मढ़ौरा डीएसपी एस.के. सुधांशु परसा थाना पहुंचे और गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की.पूछताछ में खुलासा हुआ कि होली पर्व पर बरामद स्प्रीट को सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थानीय शराब तस्करों के बीच खपाने की योजना थी.थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस छापेमारी टीम में एसआई बालेश्वर सिंह, मुकेश मिश्रा, अजीत लाल, गणेश सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन