Samastipur News:दुकानदार पर धौंस जमा रहे युवक का कट्टा पुलिस ने किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:दुकानदार पर धौंस जमा रहे युवक का कट्टा पुलिस ने किया बरामद

हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक स्थित हाट के बगल में एक दुकानदार पर कट्टा के बल पर रोब जमा रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक स्थित हाट के बगल में एक दुकानदार पर कट्टा के बल पर रोब जमा रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. उसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया. हालांकि भीड़ का लाभ उठाकर युवक वहां से खिसकने में कामयाब हो गया. मौके पर पहुंची हलई थाना की पुलिस ने कट्टा को बरामद करते हुए मामले की पूरी पड़ताल शुरू कर दी है. हालांकि अब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि को जयप्रकाश चौधरी के गल्ला दुकान पर दो युवक आया सामान लेने के बाद ऑनलाइन भुगतान किया. भुगतान में गड़बड़ी होने के बाद वह दुकानदार से उलझ गया. इसी क्रम में युवकों ने इसकी सूचना अपने शागिर्दों को दी. करीब आधा दर्जन युवक मौके पर पहुंचकर हो-हल्ला करने लगे. इसी क्रम में काफी लोग जुट गये. बकझक कर रहे युवक को पकड़ लिया. हालांकि इस क्रम में युवक ने कट्टा को फेंक दिया. लोगों के द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा को बरामद करते हुए पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. लोगों का कहना था कि सभी युवक दरबा पंचायत का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन