समस्तीपुर में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले मैच में मुंगेर की जीत

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा

समस्तीपुर में 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है. इस अंडर-17 बालिका प्रतियोगिता में 14 जिलों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं. पहले मुकाबले में मुंगेर ने मुजफ्फरपुर को मात दी.

विज्ञापन

Samastipur News: खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के रेल परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार से पांच दिवसीय 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17)-2026 का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और फुटबॉल पर पहली किक लगाकर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया. वहीं उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं.

14 जिलों की टीमें ले रही हैं हिस्सा

जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में समस्तीपुर के अलावा सिवान, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, कटिहार, खगड़िया, सारण, वैशाली, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, जमुई, बेगूसराय और पश्चिम चंपारण की टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

पहले मुकाबले में मुंगेर की जीत

प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में मुंगेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई. मुजफ्फरपुर की ओर से सोनी कुमारी ने 17वें मिनट में पहला गोल किया. इसके बाद मुंगेर की वर्षा कुमारी ने 22वें मिनट में बराबरी का गोल दागा और दूसरे हाफ के 40वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को जीत दिलाई.

thumb _loom_001.jpg (3).jpeg


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन