सीसीटीवी से सुलझ सकता है मामला

Updated:
विज्ञापन

मोरवा के कौवा चौक पर हुई एक लाख की लूट मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक पर हुई एक लाख रुपए की कथित रूप से लूट की घटना में पुलिस की छानबीन जारी है. इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि चेहरा का पहचान होना बाकी है जल्द ही मामले का उद्वेदन होगा. इसको लेकर बैंक शाखा से लेकर कई जगहों पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है. बताया जाता है कि बदमाशों के द्वारा घटना को अंजाम देने के पूर्व पैसा निकालने वाले शख्स की रेकी की गई थी. जिस स्टाइल और प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया गया उससे लोगों का कहना है कि किसी जानने वाले लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है. उसे बैंक से पैसा निकासी से लेकर सामानों की खरीदारी करने की सारी जानकारी पहले से मालूम था. मौका पाते ही उसने घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. हालांकि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस के द्वारा उन तमाम बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है जिसके तहत भीड़ भाड़ वाले चौक से दुस्साहस का परिचय देते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. लोगों का कहना है कि कौवा चौक पर इस तरह की पहली घटना है. बताते चलें कि बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया की कौवा शाखा से एक लाख निकाल कर सामान की खरीदारी कर रहे धर्मपुर बांदे निवासी सुरेंद्र सिंह का पैसों से भरा पॉलीथिन बदमाश लेकर फरार हो गया था. इसको लेकर लगातार पुलिस की छानबीन चल रही है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि काफी हद तक मामले को सुलझा लिया गया है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन