हसनपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र में मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है.

विज्ञापन

Samastipur News: हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव में मंदिर के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

मंदिर के पास हुआ हादसा

मृतक की पहचान परिदह गांव निवासी अरुण दास और किरण देवी के 10 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार विकास कहीं से पढ़ाई कर घर लौट रहा था. इसी दौरान मंदिर के समीप तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

चालक वाहन लेकर फरार

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. फरार चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

पूर्व विधायक ने जताया शोक

पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर कॉलेज 21 जुलाई को मनाएगा 79वां स्थापना दिवस, 18 से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन