तालाब में डूबने से युवक की मौत

Updated at : 07 Jun 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबने से युवक की मौत

प्रखंड के खुदनेश्वर स्थान शिवगंगा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है. उक्त दलित युवक अहले सुबह शिव गंगा तालाब में नहाने के लिए आया था

विज्ञापन

मोरवा : प्रखंड के खुदनेश्वर स्थान शिवगंगा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है. उक्त दलित युवक अहले सुबह शिव गंगा तालाब में नहाने के लिए आया था. नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई. मौके पर एस डीआरएफ की टीम को बुलाया गया. एसडीआरएफ टीम एवं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा चार पांच घंटों के कठिन प्रयास के बाद तालाब से शव निकाला गया. मृतक की पहचान वार्ड नौ अवस्थित मोहनपुर काली स्थान दलित बस्ती निवासी सकल सादा के 43 वर्षीय पुत्र राजकुमार सादा के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने पर ताजपुर थाना पुलिस द्वारा शव को जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है. सीओ आवास के सामने बेहोश मिली महिला विभूतिपुर : प्रखंड कार्यालय स्थित अंचल अधिकारी आवास के सामने एक अज्ञात महिला बेहोश पड़ी हुई थी. मानवता के आधार पर मामले का संज्ञान में लेते हुए अंचलाधिकारी के द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस संबंधित व्यक्तियों की पहचान के लिए प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन