Murder in love affair in Samastipur:घर से निकले युवक की गला दबाकर हत्या, गाछी में मिला शव

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
Murder in love affair in Samastipur:घर से निकले युवक की गला दबाकर हत्या, गाछी में मिला शव

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव के महेश्वर राय के 27 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

Murder in love affair in Samastipur: समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव के महेश्वर राय के 27 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड गाछी में उसका शव बरामद हुआ. इससे ���सपास इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित थी. इस दौरान सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इधर, स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे. शव देखकर उसकी शिनाख्त बताई. पुलिस की एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया. पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. प्रारंभिक पूछताछ में मृतक के परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जतायी है. लेकिन, इसके पीछे कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस अनुसंधान में मृतक के गले पर दाब का निशान सामने आया है. कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

Murder in love affair in Samastipur: स्टेशन जाने की बात कह घर से निकला था गौतम

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव के महेश्वर राय के 27 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार ई रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करते थे. बीते चार पांच माह से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे. मृतक के पिता महेश्वर राम ने बताया कि बीते 21 अप्रैल को गौतम दिल्ली से अपने घर आया था. गुरुवार शाम करीब साढे आठ बजे गौतम घर में परिजनों को बताया कि वह समस्तीपुर रेलवे स्टेशन टिकट लेने जा रहा है और पैदल घर से निकल गया. फिर रात करीब नौ बजे उसने पिता के मोबाइल पर कॉल किया और बताया कि वह रात में समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ही रुक जायेगा. दूसरे दिन स्थानीय ग्रामीणों से परिजनों को मोरसंड गाछी में गौतम के शव मिलने की जानकारी हुई.

Murder in love affair in Samastipur:घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की चर्चा

पचरुखी गांव के महेश्वर राय के 27 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की हत्या के बाद परिवार पर विपत्ति की पहाड़ टूट गया है. मृतक की पत्नी अनुपम कुमारी और बूढे मां-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक गौतम कुमार के एक आठ साल की पुत्री और पांच माह का एक लड़का है. मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ साल से गौतम पड़ोस के गांव में एक शादीशुदा महिला के संपर्क में था. दोनों में बातचीत होती थी. घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की चर्चा है. मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम गौतम एक हजार रुपये और मोबाइल लेकर घर से निकला था. दोनों गायब है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prem Kumar

लेखक के बारे में

By Prem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन