दो बाइक की टक्कर में ससुराल जा रहे युवक की मौत, दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 10:52 PM
जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के पूसा सैदपुर मुख्य मार्ग पर घर से ससुराल जा रहे एक युवक की दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई.
समस्तीपुर. जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के पूसा सैदपुर मुख्य मार्ग पर घर से ससुराल जा रहे एक युवक की दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई. युवक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोनमार बघला गांव के लक्ष्मण पासवान उम्र 24 वर्ष के रूप में की गई है. बताया जाता है कि लक्ष्मण पासवान घर से अपने ससुराल रामलीला चौक जा रहे थे. इसी बीच पूसा के सैदपुर के पास तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक में आमने- सामने टक्कर हो गई . अफरा- तफरी का माहौल हो गया. लोगों को सूचना मिलते ही उसे इलाज के लिए परिजनों को सूचना देने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर संतोष झा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और गांव में कोहराम मच गया. लोगों का रो- रो कर बुरा हाल बना हुआ है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. घटना की जानकारी में बारे में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा. इधर, सरायरंजन थाना क्षेत्र के नरघोघी गांव के पास एक बाइक की अज्ञात वाहन की टक्कर हो गयी. जिसमें दो बाइक सवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. ड्यूटी में तैनात डॉक्टर संतोष झा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया. जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसकी पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के मोहम्मद शमशाद के रूप में की गयी है. वहीं, एक अन्य घायल भी शामिल है. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










