Samastipur News : रोसड़ा के कांकड़ गांव में युवक की पीट-पीट कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2024 11:12 PM

विज्ञापन

रोसड़ा के कांकड़ गांव में 23 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या करने मामला सामने आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया.

विज्ञापन

रोसड़ा. रोसड़ा के कांकड़ गांव में 23 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या करने मामला सामने आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बंडीहा निवासी रामनाथ मंडल के पुत्र मंगेश कुमार के रूप में की गयी. परिजनों ने हत्या की आशंका जता मृतक के अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से जाने की बात पुलिस को बतायी. घटना को लेकर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है. जानकारी के अनुसार मृतक मंगेश कुमार मंगलवार की रात विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित नाच प्रोग्राम देखने निकला था. परिजन के अनुसार वह अपने किसी दोस्त के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकलकर कहीं गया था. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि देर रात्रि में दो-तीन की संख्या में मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने मंगेश को सड़क पर फेंक कर कांकड़ गांव की ओर भाग गया. लोग जब घटनास्थल पहुंचा तो सड़क पर पड़े युवक को एक खटिया पर लेटाकर स्थानीय डॉक्टर को बुलाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक के शरीर पर मारपीट के कई निशान भी देखे गये हैं. आशंका जताई जा रही है कि युवक को कहीं अन्यत्र मारपीट कर हत्या करने के बाद उसे सड़क पर फेंका गया है. युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. वह दरभंगा में पढ़ाई करता था. मृतक के पिता गुवाहाटी में रहकर मजदूरी करते हैं. मां सरिता कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन