रोसड़ा के बेटे ने NEET में किया कमाल, सम्मान समारोह में गूंजीं तालियां

Updated:
विज्ञापन
फोटो:सम्मान पाते यशराज एवं उपस्थित अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

सम्मान पाते यशराज एवं उपस्थित अन्य लोग

नीट 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9310 हासिल करने वाले यशराज का रोसड़ा में अहिवरन कल्याण न्यास द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यशराज ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को दिया, साथ ही युवाओं को धैर्य और मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति का मंत्र दिया.

विज्ञापन

Samastipur News: नीट-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले यशराज के सम्मान में अहिवरन कल्याण न्यास, रोसड़ा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वार्ड आयुक्त सुधीर प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन न्यास के संस्थापक संरक्षक विनोद देव ने किया. समारोह में यशराज की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया.

Rosera News: ऑल इंडिया रैंक 9310 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

वक्ताओं ने बताया कि यशराज ने नीट-2026 में ऑल इंडिया रैंक 9310 और श्रेणी रैंक 602 प्राप्त कर रोसड़ा एवं समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2025 में उनके परिवार की भाव्या ने भी नीट परीक्षा में सफलता हासिल की थी और वर्तमान में पीएमसीएच में चिकित्सा की पढ़ाई कर रही हैं.

सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को दिया

अपने संबोधन में यशराज ने अपनी सफलता का श्रेय दादाजी राजनीति प्रसाद बरनवाल, पिता डॉ. गिरधर प्रसाद पुरुषोत्तम, माता सोनी देवी तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय उसे सफलता की पहली सीढ़ी मानना चाहिए. धैर्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.

कई वक्ताओं ने किया सम्मान

समारोह को डॉ. गिरधर प्रसाद पुरुषोत्तम, सोनी देवी, राजनीति प्रसाद बरनवाल, संजय कुमार पप्पू, आशीष कुमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि यशराज की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. नितीश कुमार, सचिव जगदीश प्रसाद, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, सुजीत कुमार, मनोज कुमार, अरुण कुमार, विकास कुमार, राजीव, जयदेव, गौरीशंकर, सुमिता, हरिओम, मीना, प्रियंका, ईशा देव, नीलम देव सहित अहिवरन कल्याण न्यास के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रोसड़ा में केंद्रीय विद्यालय की मांग विधानसभा में उठी, विधायक ने सरकार से की अनुशंसा की अपील


विज्ञापन
Manoj Kumar Thak

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Thak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन