संवेदक लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, लूटी बाइक भी बरामद

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

समस्तीपुर में संवेदक से हुई बाइक, नकदी और मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना के खुलासे के साथ ही तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली गई है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Samastipur News: थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कॉलेज के निकट संवेदक से बाइक, नकदी और मोबाइल लूट मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है. रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Vibhutipur News: मोबाइल बेचने से खुला पूरा मामला

मामले के अनुसंधानकर्ता विशाल प्रताप सिंह ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. पुलिस सूत्रों के अनुसार लूटा गया मोबाइल विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बाजितपुर परसा निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र दीपक कुमार को बेच दिया गया था. दीपक की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा होने लगा.

बाइक चालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

दीपक कुमार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक जब्त कर उसके चालक राजा चौक साहिट निवासी नरेश पासवान के पुत्र कृष्ण मोहन को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर वाजिदपुर वर्मोत्तर निवासी मिथलेश महतो के पुत्र सूरज कुमार को भी दबोच लिया गया. पुलिस के अनुसार पीड़ित संवेदक ने बरामद बाइक और आरोपियों की पहचान भी कर ली है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस लूटकांड में कुछ और अपराधी भी शामिल थे. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

घटना ऐसे हुई थी

21 जुलाई को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल निवासी संवेदक खराड़ी झा विभूतिपुर प्रखंड चौक स्थित एटीएम से 50 हजार रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे. कल्याणपुर कॉलेज के पास पहले से घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोककर 50 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जरूरी कागजातों से भरा बैग लूट लिया था.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन