वारिसनगर में देवता पूजन से लौट रही महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला, दो युवतियां गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वारिसनगर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है जहाँ शादी समारोह के दौरान देवता पूजन कर लौट रही महिलाओं, युवतियों और बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो युवतियों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

Warishnagar News: वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव में शुक्रवार की शाम शादी समारोह के दौरान देवता पूजन कर लौट रही महिलाओं, युवतियों और बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं समेत अन्य लोग घायल हुए हैं. वहीं दो युवतियों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया है.

विज्ञापन

शादी समारोह में पूजा के लिए निकले थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, सतमलपुर मोइन निवासी राम कुमार राम की पुत्री का विवाह समारोह था. विवाह की पारंपरिक रस्म के तहत परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, मोहल्ले की महिलाएं और बच्चे काली ब्रह्म पूजा के लिए घर से निकले थे. सभी ने पहले ब्रह्म स्थान पर पूजा-अर्चना की. इसके बाद डीजे साउंड के साथ सतमलपुर ढाब स्थित काली स्थान पहुंचकर विधिवत पूजा की.

रास्ते को लेकर बढ़ा विवाद

बताया जाता है कि पूजा संपन्न होने के बाद सभी लोग आजाद चौक स्थित शिव मंदिर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान शेखटोली के समीप पहले से मौजूद दर्जनों युवकों ने महिलाओं को रोक लिया. आरोप है कि युवकों ने बाजा बंद करने और बांध की ओर से वापस जाने का दबाव बनाया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा में शामिल लोगों ने कहा कि सड़क सार्वजनिक है और वे इसी रास्ते से जाएंगे. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. इसके बाद आरोपित युवकों ने महिलाओं, युवतियों और बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

अचानक हमले से मची अफरा-तफरी

अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. घटना में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और अन्य लोग घायल हुए. दो युवतियों को गंभीर चोटें आयीं.

घायलों में वार्ड संख्या 12 निवासी रंजीत राम की पुत्री अंकिता कुमारी (15) और दिनेशी राम की पुत्री क्रांति कुमारी (16) शामिल हैं. दोनों को पहले एक निजी क्लीनिक ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. कुछ देर बाद थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

पीड़ित पक्ष की ओर से शुक्रवार की रात थाने में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि मामले को दर्ज कर लिया गया है. जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप के लिए उड़ीसा रवाना हुई बिहार टीम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन