11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Samastipur News:बाइक की ठोकर से घायल महिला की मौत

शिवाजीनगर के करियन पंचायत अंतर्गत देवनपुर चौक के पास रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई.

Samastipur News:रोसड़ा : शिवाजीनगर के करियन पंचायत अंतर्गत देवनपुर चौक के पास रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार करियन पंचायत के देवनपुर चौक पर एक ऑटो से उतरकर अपने घर की ओर पैदल जा रही वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दिया. हादसे के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. परंतु गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के देवनपुर वार्ड 12 निवासी भिखर दास की पत्नी रखिया देवी (70) के रूप में की गई है. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन रो-रोकर बेहाल हैं. घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस सोमवार सुबह लगभग 10 बजे मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस बाइक सवार की पहचान के लिए भी प्रयासरत है. घटना की जानकारी मिलने पर करियन पंचायत के मुखिया संजय पासवान पीड़ित परिवार से मिले. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया. प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की. स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ते वाहन चालकों की लापरवाही को हादसे का कारण बताया एवं प्रशासन से देवनपुर चौक के आसपास गति नियंत्रित कराने एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है. यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता एवं प्रशासनिक कार्रवाई की आवश्यकता को सामने लाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel