Samastipur News:ग्रामीणों ने आशिक का छिलवाया बाल व मूछ

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:ग्रामीणों ने आशिक का छिलवाया बाल व मूछ

घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर आधा बाल व आधा मूंछ कटवा देने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

Samastipur News: सरायरंजन. घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर आधा बाल व आधा मूंछ कटवा देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बताया गया है कि एक युवक बैशाली से मुसापुर गांव में तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचा था. गांव में पहुंचने के बाद प्रेमी को परिवार के लोगों ने पकड़ कर बाल-मूंछ आधा मुंडवा दिया. इसके बाद युवक को गांव में घुमाया. इस घटना के बाद परिवार एवं गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को हिरासत लेकर न्यायालय में पेश करने के लिए थाने पर ले गयी. पुलिस के अनुसार युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. दोषी लोगों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन